Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

 

सीजीसी लांडरां में नए स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘प्रारंभ 2025’ की हुई शुरुयात

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:31 IST

सीजीसी लांडरां के कैंपस में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम - 'प्रारंभ-2025’ शुरू हुआ। यह कार्यक्रम सीजीसी के 25वें अकादमिक सेशन की शुरुआत का प्रतीक है, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों से आए नए विद्यार्थियों का स्वागत और इंडक्शन किया गया। यह सभी संस्थान में इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज में पढाई करेंगे। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की गई। इसके बाद, नए विद्यार्थियों का उनके माता-पिता एवं अभिभावकों सहित, सीजीसी परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसकी अगुवाई सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, कैम्पस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, एवं कॉलेज के डीन व  डायरेक्टर्स द्वारा की गयी।

सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने नए स्टूडेंट्स का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि सीजीसी उनके करियर विकास के लिए सर्वोत्तम अकादमिक अनुभव और उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हर वर्ष होने वाली मजबूत प्लेसमेंट की सीजीसी की परंपरा को रेखांकित करते हुए, स्टूडेंट्स के परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसमें स्ट्रांग इंडस्ट्री कोलैबोरेशन, रिसर्च पर फोकस, इनोवेशन और एंटरप्रेंयूरिअल माइंडसेट को प्रोत्साहन देने की बात शामिल रही। 

अपने संबोधन को समाप्त करते हुए उन्होंने स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने और अपने हर कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा नए अकादमिक सेशन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ओरिएंटेशन सेशन के दौरान नए स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

जिनमें करिकुलम, अटेंडेंस की अनिवार्यता, स्टूडेंट्स की अचीवमेंट्स, कैंपस प्लेसमेंट, इंटरनेशनल अलिअन्सेस, रिसर्च एंड इनोवेशन आदि शामिल थे।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD