Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे के खिलाफ युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर

' युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पिमस में विशेष समारोह का आयोजित

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 17:56 IST

पंजाब आयुर्विज्ञान संस्थान (पी.आई.एम.एस.), जालंधर में "अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस" को समर्पित एक समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान ' युद्ध नशे के विरुद्ध' के संदर्भ में आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर जालंधर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर, आई.पी.एस. और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए, श्रीमती धनप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। 

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, मैडिकल फैकल्टी और छात्रों से नशा मुक्ति अभियान में पूरी तरह से भाग लेने और समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने युवाओं को इस बदलाव में भागीदार बनने और नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. राजीव अरोड़ा, निदेशक, प्रिंसिपल; डा. कवलजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष; डा.एच.के. चीमा, डीन अकादमिक और विभिन्न विभागों के प्रमुख भी उपस्थित थे। समारोह में बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

डीएवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक विचारोत्तेजक और प्रभावशाली भूमिका-नाटक प्रस्तुत किया गया। नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत पोस्टर और रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने सम्मानित किया।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD