Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

 

सीजीसी लांडरां के सीएसई और आईटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स ने एफडीपी का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 17, 2025, 16:03 IST

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी-सीजीसी) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज़, कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (सीजीसी-सीओई) लांडरां, मोहाली के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सहयोग से, “फ्यूचर रेडी स्किल्स : एम्ब्रेसिंग इनोवेशन इन इमर्जिंग ट्रेंड्स" विषय पर एक पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ऑटोमेशन जैसे ज़रूरी क्षेत्रों में उन्हें फ्यूचर के लिए इन विषयों के ज्ञान और क्षमताओं से सुसज्जित करना था। 

इस आयोजन में प्रख्यात अकडमीशन्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने भाग लिया और अपने अनुभवों व ज्ञान से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। एफडीपी में विभिन्न सत्रों की एक ख़ास श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिनमें उभरती और नयी टेक्निक्स का एजुकेशन, रिसर्च और इंडसट्री में एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनआईटी कुरुक्षेत्र से डॉ. आर.के. अग्रवाल ने की, जिन्होंने ह्यूमन इंटेलिजेंस, एआई, एमएल, डीप लर्निंग और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) और कंप्यूटर विज़न की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। 

पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से डॉ. (अभिनव) भंडारी ने साइबर सिक्योरिटी में एजेंटिक और जेनरेटिव एआई के नवाचारी अनुप्रयोगों पर चर्चा की और एआई आधारित सक्रिय डिफेन्स स्ट्रेटेजीज़ की आवश्यकता पर बल दिया। एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ से डॉ. मीनाक्षी सूद ने हेल्थकेयर में एआई के ट्रांस्फॉर्मटिवे प्रभाव को रेखांकित किया, विशेष रूप से डायग्नोस्टिक्स और बायोसिग्नल के संदर्भ में। 

वहीं मैग्मा रिसर्च के डॉ. गौरव कुमार ने लाइव डेमो के माध्यम से जेनरेटिव एआई के अकैडमिक्स, एमओओसी और कंटेंट निर्माण में व्यावहारिक अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को ज्ञान से और भी समृद्ध बनाते हुए, एएनआईइएलआईटी चंडीगढ़ के डॉ. सरवन सिंह ने इंडस्ट्री 4.0 से इंडस्ट्री 5.0 की ओर हो रहे मूलभूत परिवर्तन पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने सस्टेनेबल, ह्यूमन सेंट्रिक इनोवेशन और स्मार्ट ऑटोमेशन पर विशेष जोर दिया। यूआईटी, पंजाब युनिवेर्सिटी के डॉ. आकाशदीप शर्मा ने प्रतिभागियों को लैंगचेन और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम) से परिचित कराया और बताया कि ये तकनीकें प्राकृतिक भाषा की समझ को कैसे बेहतर बनाती हैं तथा बुद्धिमान अनुप्रयोगों के विकास में कैसे सहायक होती हैं। एक अन्य सत्र में, ग्राज़िटी इंटरएक्टिव के श्री अर्शदीप सिंह ने डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंड्स, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और सेल्सफोर्स मार्केटिंग क्लाउड पर मूल्यवान जानकारियाँ साझा कीं, जिससे शिक्षकों को मार्केटिंग तकनीकों पर भविष्यदृष्टि आधारित दृष्टिकोण प्राप्त हुआ। 

इसके बाद साइबर डिफेंस इंटेलिजेंस के डायरेक्टर श्री लवजोत सिंह छाबड़ा ने साइबर सुरक्षा में एआई -आधारित खतरों पर एक प्रभावशाली चर्चा की, जिसमें डीपफेक्स, अडाप्टिव मैलवेयर और ऑटोमेटेड अटैक्स को रेखांकित किया गया। अंतिम दिन का आकर्षण टीइडीएक्स स्पीकर एवं टेक्नोप्रेन्योर श्री मनमीत सिंह भट्टी का प्रेरणादायक सत्र रहा, जिनका विषय था: "ऑटोमेशन और रोबोटिक्स: स्किल्स फॉर द वर्कफोर्स ऑफ़ टोमोरो"। 

उन्होंने हैंड्स ऑन लर्निंग, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और अपस्किलिंग के महत्व पर जोर दिया, ताकि इंडसट्री की बदलती अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे करिकुलम विकास को उभरती तकनीकी प्रवृत्तियों के अनुरूप बनाएं, ताकि छात्र भविष्य के लिए तैयार हो सकें। 

समापन सत्र के साथ एफडीपी का समापन हुआ, जिसे सीजीसी-सीओई के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. सुशिल कम्बोज, एचओडी - सीएसई, सीजीसी-सीओई , डॉ. सुखप्रीत कौर, एचओडी, सीएसई और डॉ. अमनप्रीत कौर एचओडी-आईटी, सीजीसी-सीईसी, सीजीसी लांडरां, ने संबोधित किया। उन्होंने बदलती तकनीकों और शिक्षण विधियों के अनुरूप बने रहने के लिए निरंतर फैकल्टी विकास की आवश्यकता पर बल दिया। 

साथ ही, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा दिए गए ज्ञानवर्धक सत्रों की सराहना की, जो अकादमिक लर्निंग और करंट इंडस्ट्री डिमांड्स के बीच की दूरी को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस एफडीपी प्रोग्राम ने शिक्षकों को रियल वर्ल्ड ऍप्लिकेशन्स, इंटरडिसिप्लिनरी कोलैबोरेशन और इनोवेशन के माध्यम से सशक्त बनाया। 

प्रतिभागियों ने उभरते हुए टूल्स और मेथोडोलॉजीज़ की गहरी समझ प्राप्त की, अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में एआई के प्रभाव का अवलोकन किया और अपने ट्रेनिंग एंड रिसर्च में प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट-बेस्ड अप्प्रोचेस को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण ज्ञान अर्जित किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD