Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निश्चित कर हत्याएं करने की साजिश रचने वाले जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

दो पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बटाला , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 13:39 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता में, पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह द्वारा चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर झूठी पहचान बनाकर हत्याएं करने की साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके कब्जे से पी एक्स 5 पिस्तौल और .32 बोर पिस्तौल समेत दो हथियार बरामद किए हैं। 

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि खुफिया जानकारी पर आधारित यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और अमृतसर ग्रामीण व ज़िला बटाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला और ओंकारप्रीत उर्फ जशन, तीनों निवासी गांव शाहबाद, बटाला; गगनदीप उर्फ ज्ञानी, निवासी गांधी कैंप, बटाला; और महिकप्रीत सिंह, निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। डी जी पी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कैदी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जो इस समय सिलचर जेल (असम) में बंद है, ने हाल हीमें अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए एक कथित विरोधी गैंग सदस्य की टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रची थी।

डी जी पी ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया अपने अमेरिका आधारित साथी हुसनदीप सिंह के माध्यम से इस टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था, जिसके तहत उसने लवप्रीत सिंह समेत ग्राउंड हैंडलरों और निशानेबाजों से तालमेल किया। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में पहली सफलता तब मिली जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के नेतृत्व में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति, जिसकी पहचान महिकप्रीत सिंह के रूप में हुई, को गिरफ्तार किया। पूछताछ उपरांत उसने खुलासा किया कि सिकंदर कुमार उर्फ गोला को निशानेबाजों और हत्या की योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है।

बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि इस जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए बटाला पुलिस ने सिकंदर कुमार का पता लगाकर उसे उसके सहयोगी ओंकारप्रीत उर्फ जशन समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि और पूछताछ के बाद उसके एक और साथी गगनदीप उर्फ ज्ञानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी सिकंदर कुमार ने खुलासा किया कि इस साजिश को लवप्रीत सिंह, जो कि मुख्य साजिशकर्ता था, द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था, जिसे अंततः बटाला पुलिस ने एक अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लवप्रीत ने खुलासा किया कि सारी योजना जग्गू के नजदीकी साथी हुसनदीप सिंह, जो कि अमेरिका में है, द्वारा रची जा रही थी। 

उन्होंने आगे कहा कि साजिश का उद्देश्य एक कथित विरोधी गिरोह के सदस्य को खत्म करना था। इस संबंध में बटाला थाना रंगड़ नंगल में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और 111 के तहत एफआईआर नंबर 80/2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD