Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं, प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भिवानी में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Bhiwani, Maharaja Daksha Prajapati Jayanti celebrations, Maharaja Daksha Prajapati Jayanti, Mohan Lal Badoli, Dr Arvind Sharma, Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भिवानी , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 18:41 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं है बल्कि प्रजापत समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को सम्मान मिले, उसे ताकत मिले और उसकी प्रगति के नए रास्ते खुलें।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज जिला भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनेक बड़ी घोषणाएं की और भिवानी जिला को विकास कार्यो की सौगात देते हुए 234 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 87 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत की 6 परियोजनाओं के उद्घाटन और लगभग 147 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने भिवानी जिला के प्रजापति समाज के लाभार्थियों को प्रदान किए जमीन के अधिकार पत्र

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगले 15 दिनों में प्रदेश के 2 हजार गांवों में जहां पंचायती भूमि उपलब्ध है, वहां पर प्रजापति समाज को भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि कि उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी जुटाने में दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खसरा नम्बर सहित जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने भिवानी जिला के प्रजापति समाज के लाभार्थियों को जमीन के अधिकार पत्र भी प्रदान किए। 

उन्होंने यह भी घोषणा की सूक्ष्म उद्यम शुरू करने वाले प्रजापति समुदाय के लोगों को ‘हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक योजना‘ के तहत वितीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के बी, सी तथा डी श्रेणी के ब्लॉकों में मशीनरी तथा भवन निर्माण पर किए गए निवेश पर 15 प्रतिशत की दर से पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, 7 वर्षों के लिए सावधि ऋण पर 7 प्रतिशत या अधिकतम 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर से ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी।

समाज की धर्मशालाओं में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 29 लाख रूपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने समाज के मांग पत्र को स्वीकार करते हुए प्रदेश में समाज की धर्मशालाओं में विभिन्न कार्यो के लिए कुल 1 करोड़ 29 लाख रूपये देने की घोषणा की। जिसमें मुख्यमंत्री ने 31 लाख रूपये, कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने 21 लाख रूपये और श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महिपाल ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, श्रीमती श्रुति चौधरी, सांसद श्री धर्मबीर सिंह व श्री रामचंद्र जांगडा की ओर से 11-11 लाख रूपये की राशि शामिल है।

श्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 21 करोड़ रूपये राशि के विकास कार्यो की करी घोषणा

मुख्यमंत्री ने जिला भिवानी के गांव हालूवास माजरा, धिराणा माजरा और देवसर के उप स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 66 लाख रूपये, भिवानी नई अनाज मंडी में अतिरिक्त दो कवर शैड के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रूपये, भिवानी नई अनाज मंडी में नई सड़क के निमार्ण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपये, नई अनाज मंडी की चारदिवारी के लिए 80 लाख रूपये, अनाज मंडी के साथ लगते मार्किट बोर्ड के गोदामों को ऊंचा उठाने के लिए 3 करोड़ 50 लाख रूपये, पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए जिला के नंदगांव से बाबा वाला जोहड को राजगढ माइनर से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ने के लिए 49 लाख 33 हजार रूपये, नदंगांव में दोनों जोहडों की रिटेनिंग वॉल के निर्माण और सौंदर्यकरण के लिए 2 करोड़ रूपये, भिवानी की 6 विभिन्न धर्मशालाओं दुर्बलनाथ खटीक धर्मशाला, धानक धर्मशाला, कबीर धर्मशाला, स्नातन धर्मशाला, वीरवान पाना धर्मशाला और भाटाभगडी धर्मशाला में हॉल व विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपये, गावं कोट, हालूवास और हालूवास माजरा देवसर में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

भिवानी विधानसभा के शहर व गांवों में विभिन्न विकास कार्यो के लिए अलग से 5 करोड़ रूपये देने की घोषणा

इसके अलावा, उन्होंने भिवानी विधानसभा के शहर व गांव में विभिन्न विकास कार्यो के लिए अलग से 5 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महाराजा दक्ष प्रजापति को नमन करते हुए कहा कि वें एक महान राजा, दूरदृष्टा, कुशल प्रशासक और सृष्टि के विस्तारक थे। उन्होंने समाज को एक अनुशासित और व्यवस्थित ढाँचा प्रदान किया। प्रजापत समाज का देश और हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

देश की सभ्यता से भी जुड़ी हुई है मिट्टी से बर्तन तथा मूर्तियां बनाने की कला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी से बर्तन तथा मूर्तियां बनाने की कला देश की सभ्यता से भी जुड़ी हुई है। आज तक इतिहास को जानने के लिए जितनी भी खुदाई हुई है, उनमें दूसरी वस्तुओं के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन व मूर्तियां जरूर मिली हैं। प्रदेश के बनवाली व राखीगढ़ी गांवों में खुदाई के दौरान सिन्धु घाटी सभ्यता के समय की मिट्टी की मूर्तियां और बर्तन मिले हैं। इतिहास की जानकारी में भी प्रजापत समाज का महान योगदान है। प्रजापति समाज ने चाक के आविष्कार से अपनी कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

विज्ञान के युग में परम्परागत दक्षता को व्यावसायिक कुशलता में बदलने की जरूरत

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विज्ञान के युग में परम्परागत दक्षता को व्यावसायिक कुशलता में बदलने की जरूरत है। तभी तकनीक के इस युग में आगे बढ़ पाएंगे। मिट्टी से न केवल बर्तन बल्कि सजावटी वस्तुएं बनाने के परम्परागत तरीकों के साथ-साथ नई-नई तकनीकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि प्रजापति समाज आम इस्तेमाल के बर्तनों के साथ-साथ मिट्टी से सजावट वाले वस्तुएं भी बनाएं, जिनकी विदेशों में बहुत मांग है। आज वे आधुनिक इलेक्ट्रिक व सोलर आधारित चाक और नई भट्टियों का भी प्रयोग करें ताकि उत्पादन बढ़े और मेहनत कम हो।

सरकार ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के उत्थान व कल्याण के लिए केवल योजनाएं ही शुरू नहीं की, बल्कि योजनाओं का लाभ उन व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है, जिनके लिए वे बनी हैं। सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के हर उस नागरिक के लिए हैं जो मेहनत और ईमानदारी से अपना जीवनयापन करना चाहता है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रजापत समाज पिछड़ा वर्ग-ए में आता है। इस वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। माटी कला बोर्ड का गठन करके मिट्टी से बर्तन व कलात्मक वस्तुओं आदि का निर्माण करने वालों को प्रोत्साहन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में बीसी-ए को 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही पिछड़े वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों की बेटी की शादी पर 51,000 रुपये की शगुन राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़े वर्ग जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये तक है, उनके 9वीं व 10वीं कक्षा में पढने वाले विद्यार्थियों को 4,000 रुपये वार्षिक शैक्षणिक भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा, विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है।

इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश समाज है, इनके खून में दक्षता है। पूर्व की सरकारों ने इस समाज की अनदेखी की है। लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रजापति समाज के साथ- साथ सभी वर्गों को पूरा सम्मान दिया है। प्रदेश में मैरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान की जा रही है।  हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के लिए 24 घंटे 36 बिरादरी के लिए काम करते है।

उन्होंने प्रदेश के अंतिम छोर के इस जिले को करोड़ो रूपये की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, सांसद श्री धर्मबीर सिंह व श्री रामचंद्र जांगडा, विधायक श्री रणधीर पनिहार, कपूर वाल्मीकि, घनश्याम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Bhiwani , Maharaja Daksha Prajapati Jayanti celebrations , Maharaja Daksha Prajapati Jayanti , Mohan Lal Badoli , Dr Arvind Sharma , Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD