Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सीजीसी लांडरां के सीसीटी ने समर कोर्स का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 17:07 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी), के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी ने पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर (पीबीटीआई), मोहाली के सहयोग से ‘फ़ूड क्वालिटी, वाटर सेफ्टी एंड नैनोटेक्नोलाजी ऍप्लिकेशन्स इन वेस्टवाटर ट्रीटमेंट' विषय पर एक कम्प्रेहैन्सिव समर कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह दस दिवसीय कार्यक्रम, इसे सीजीसी लांडरां और पीबीटीआई मोहाली दोनों स्थानों पर आयोजित किया गया। यह बायोटेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए एक अनूठा इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग अनुभव रहा, जिसमें थ्योरेटिकल नॉलेज के साथ साथ प्रैक्टिकल, हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का प्रशिक्षण भी शामिल था। 

सीसीटी में स्टूडेंट्स ने चांदी के नैनोपार्टिकल्स के केमिकल और ग्रीन सिंथेसिस तथा वेस्टवाटर में भारी मेटल्स की टॉक्सिसिटी को कम करने में उनके अनुप्रयोग का गहन अध्ययन किया, जो कि एक बढ़ती हुई पर्यावरणीय चिंता है। ये सेशन डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, सीसीटी, सीजीसी लांडरां के डॉ. अभिनय किशोर, डॉ. रंजू राठौर और डॉ. सुक्शम पाल द्वारा संचालित किया गया। 

वहीं पीबीटीआई में प्रतिभागियों को फ़ूड और वाटर सेफ्टी एनालिसिस पर एक्सपर्ट ट्रेनिंग प्राप्त हुई, जिसमें कोलीफॉर्म और ई. कोलाई टेस्टिंग तथा आईसीपी - एमएस, एलसी - एमएस और जीसी - एफआइडी जैसे हाई एन्ड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट्स के संचालन का अभ्यास भी शामिल था। अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं का वास्तविक अनुभव छात्रों को इंडस्ट्री की गहरी समझ और स्किल विकास के बहुमूल्य अवसर प्रदान करता है। 

लाइव डेमोंस्ट्रेशन, इंटरएक्टिव डॉउट क्लीयरिंग सेशन, क्विज़ और लैब बेस्ड चुनौतियां जैसी रोचक एक्टिविटीज़ ने इस कोर्स को और भी डायनामिक और समृद्ध बना दिया। स्टूडेंट्स ने लैब टेक्निक्स और साइंटिफिक प्रॉब्लम सॉल्विंग में कॉन्फिडेंस और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि की बात की। 

इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. पलकी साहिब कौर, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीसीटी, सीजीसी लांडरां ने कहा, 'यह समर कोर्स इस बात को दर्शाता है कि इस प्रकार के सहयोग से ना केवल स्टूडेंट्स को उन्नत वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि उन्हें बायोकेमिस्ट्री इंडस्ट्री की प्रैक्टिकल डिमांड्स के अनुरूप भी तैयार किया जाता है। सीजीसी लांडरां के सीसीटी में ऐसी पहलों के माध्यम से हम ऐसे इंडसट्री के लिए त्यार बायोटेक्नोलॉजिस्ट्स को तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो समकालीन पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम हों और समाज में सार्थक योगदान दे सकें।' 

समापन समारोह में डॉ. अजीत दुआ, सीईओ, पीबीटीआई और डॉ. गुरप्रीत कौर, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, सीसीटी उपस्थित हुए। दोनों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े वास्तविक समस्याओं के समाधान में अंतर्विषयी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। 

कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ, जो उपलब्धि और अकादमिक सहयोग की भावना का प्रतीक था।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD