Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

मृत्य से 20 दिन बाद दुबई से भारत पहुंचा सतनाम सिंह का पार्थिव शव

सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा हवाई अड्डे से घर भेजा गया शव

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR S P Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 13 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 16:21 IST

बिना किसी से एक भी रुपया इकठ्ठा करके अपनी नेक कमाई में से प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए दान के तौर पर खर्च करने वाले दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय के सहयोग से लुधियाना जिले के समराला के साथ सबंधित 51 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह का पार्थिव शव गत रात दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में पहुंचा। 

इस सबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय ने बताया कि सतनाम सिंह भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए करीब पिछले 11 वर्षों से दुबई में मेहनत मजदूरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार के बताने अनुसार गत 22 जून को काम करते समय सतनाम सिंह पौड़ी से नीचे गिर गया और कुछ समय बाद ही दिल का दौरा पढ़ने के कारण उसकी मृत्य हो गई थी।

इस मंदभागी घटना के बाद पीड़ित परिवार ने ट्रस्ट के स्वास्थ सेवाओं डॉयरेक्टर दलजीत सिंह गिल के माध्यम से संपर्क करके सतनाम सिंह का पार्थिव शव भारत भेजने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से जरूरी कागजी कार्रवाई मुकम्मल करवाने में मदद करके जहां सतनाम सिंह का शव भारत भेजा, वहां ही गत रात अमृतसर हवाई अड्डे से पार्थिव शव पीड़ित परिवार की उपस्थिति में ट्रस्ट के पंजाब अध्य्क्ष सुखजिंदर सिंह हेर, जिलाध्यक्ष शिशपाल सिंह लाडी, महासचिव मनप्रीत सिंह चमियारी की तरफ से प्राप्त करके ट्रस्ट की ही मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा उसके घर तक भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि सतनाम सिंह का पार्थिव शव भेजने पर आया खर्च उसकी काम करने वाली कंपनी द्वारा किया गया है, जबकि ट्रस्ट द्वारा जल्द ही परिवार की आर्थिक हालात अनुसार सतनाम सिंह की पत्नी को मासिक पेंशन दी जाएगी। गौरतलब है कि डॉ.  ओबरॉय की सरपरस्ती तले अब तक 417 के करीब बदनसीब युवाओं के पार्थिव शव उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं और पिछले कुछ समय से हवाई अड्डा अमृतसर से पार्थिव शवों को घरों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है।

इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद सतनाम सिंह के बुजुर्ग पिता अमरजीत सिंह, पत्नी राजदीप कौर, मौसा मनजीत सिंह, भांजा सिमरनजीत सिंह और भांजी सतिंदर कौर अन्य ने डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय का इस कठिन घड़ी में बड़ी मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD