Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की कैथल जिले में विकास कार्यां की समीक्षा

लापरवाही पर पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Kaithal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:16 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में अधिकारियों की बैठक में पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों में एक्सईएन नगर परिषद कैथल, नगर पालिका पूंडरी व नगर पालिका सीवन के सचिव, ढांड मार्केट कमेटी सचिव व नगर पालिका पूंडरी के म्यूनिसिपल इंजीनियर शामिल हैं। 

इन अधिकारियों में एक्सईएन सहित नगर पालिकाओं के सचिवों के अधीन क्रमश: 864 दिन, 211 दिन व 191 दिनों से विकास कार्यां के लिए टेंडर लगाकर आगामी कार्रवाई न करने पर लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके अलावा ढांड मार्केट कमेटी सचिव पर एक शिकायतकर्ता की सुनवाई न करने की लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

पीडि़त व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास चंडीगढ़ पहुंचा था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बैठक में जिले में विभिन्न गांवों व शहरों में सड़कों के खराब हालत के फोटो दिखाकर अधिकारियों से एक-एक जवाब लिया। जिसमें लोक निर्माण, मार्केटिंग बोर्ड व स्थानीय निकाय के अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों से बाहर निकल कर एक-एक सड़क की जांच करें। 

जहां भी गड्डा दिखे, उसे तुरंत भरवाएं। अगर लोगों की सड़कों के संबंध में गड्डों की शिकायत पहुंची तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने डीसी को सभी विभागों द्वारा लगाए गए टेंडरों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि पता लगाया जा सके कि किस विभाग में टेंडर कब से लंबित है। साथ ही सड़कों की रिपोर्ट भी तैयार करने के निर्देश दिए। 

सीएम ने गांव जाखौली में सड़क पर आ गए तालाब के पानी, फरल पीए फरल पीएचसी के निर्माण में देरी, गुहला में माइनर मुरम्मत संबंधी टेंडर, करोड़ा गांव की सड़क व तालाब, ढांड रविदास धर्मशाला रोड, चंदाना गेट पर खराब पड़े शौचालयों, कलायत बस अड्डे पर बनाए गए शौचालय, करोड़ा से रमाना सड़क के फोटो दिखाकर अधिकारियों से एक-एक जवाब लिया। 

साथ ही सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इन सभी को तुरंत दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने शहर में लंबे समय से लंबित कार्य सिटी स्कवेयर का फिर से टेंडर करके काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ शहर में मल्टीपर्पज पार्किंग को पीपीपी मोड पर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। वक्फ बोर्ड संबंधी शिकायत पर सीएम ने प्रदेशस्तरीय समिति के माध्यम से समाधान के निर्देश दिए। 

इसके साथ-साथ उन्होंने ग्योंग ड्रेन को कवर करने या इसमें बड़े पाइप डालकर काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही राजौंद महिला कॉलेज के भवन को पांच एकड़ भूमि में ही बहु मंजिला बनाए जाने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए सरकार ने नियमों में छूट दे दी है। सीएम ने महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय के लंबित कार्य को जल्द पूरा करने के साथ-साथ इसके बीच में से गुजर रही ड्रेन के सौंदर्यकरण व इसके ऊपर से रास्ता देने के लिए अलग से टेंडर लगाने के निर्देश दिए। 

सीएम ने कलायत की कपिलमुनी माइनर व कैथल की वृद्घकेदार झील सहित जिले के खेल स्टेडियम व व्यायामशालाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कैथल में समाधान शिविरों में आई शिकायतें के समाधान में अव्वल रहने पर सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को लोगों के प्रति जवाबदेही है। लोगों की सुनवाई करें। उनके चक्कर न लगाएं। छोटे-छोटे कार्यां को पूरा करके लोगों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। 

इसीलिए अधिकारी खुद जवाब देही तय करें और विकास कार्याें में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति जिलास्तर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण चंडीगढ़ में मेरे पास शिकायत लेकर आता है तो ऐसे अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब हरियाणा में एक व्यवस्था बनाई जा रही है, जिसमें एसएचओ को संबंधित थाना के लोगों के हिसाब से नंबर मिलेंगे।

डीसी प्रीति ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलवाया कि उनके निर्देशानुसार जल्द से जल्द लंबित कार्य पूर होंगे। उन्होंने मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमेलश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग सहित अनेक अधिकारी व नेतागण मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD