Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कैथल में जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Kaithal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:15 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर परिषद, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद, पार्षद एक ऐसा वर्ग है, जिसका सीधा संबंध लोगों के साथ होता है और लोगों की उनसे बहुत अपेक्षाएं होती है, इसलिए जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं और जो भी विकास कार्य उनके क्षेत्र में चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें।मुख्यमंत्री शनिवार को कैथल में जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है कि जन प्रतिनिधि व जनता से सीधा संवाद करके उनके क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं या करवाए जाने हैं, उस बारे जानकारी लेकर गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जब से वे मुख्यमंत्री बने हैं, तब से ग्राम पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद के लिए उन्होंने विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध करवाई है ताकि विकास कार्यों में तीव्रता लाई जा सके। हाल ही में, स्थानीय निकाय के लिए करीब 700 करोड़ रुपए की राशि भी उपलब्ध करवाई गई है।

*जनप्रतिनिधि फ्लैगशिप कार्यक्रमों व योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को करें प्रेरित*

मुख्यमंत्री ने नगरपरिषद, ब्लॉक समिति, जिला परिषद व अन्य जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे फ्लैगशिप कार्यक्रमों व योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। जनप्रतिनिधि पानी का संचय, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व एक पेड़ मां के नाम अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में गति प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि जहां पर भी गलियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, उस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गली निर्माण के तहत यदि कहीं पर कोई पाइपलाइन डालने या अन्य कार्य को सम्बन्धित एजेंसी करना सुनिश्चित करेगी। गली निर्माण के बाद पाइप लाइन या अन्य कार्य के कारण लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने इस मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों को कहा कि उनके क्षेत्र, वार्ड या ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति जो 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसका आयुष्मान कार्ड बनवाने मेंं उसका सहयोग करें ताकि उसे सरकार की इस महत्वकांशी योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भी 2 किलोवॉट का सौर ऊर्जा का पैनल लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करे।

इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग व जिला परिषद के चेयरपर्सन कर्मवीर कौल ने मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को भी विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने लोगों के बीच जाकर एक-एक प्रार्थी की समस्या को सुना और सभी को अश्वास्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों, प्रगतिशील किसान के साथ-साथ समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर विधायक श्री सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक श्री लीला राम, कुलवंत बाजीगर, सहित प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD