Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पौधारोपण अभियान को मिल रही गति, लाल चंद कटारूचक्क मैदान में सक्रिय

बल्लोवाल सौंखड़ी और फतेहपुर नर्सरियों का मौके पर जाकर लिया जायज़ा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शहीद भगत सिंह नगर , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 18:29 IST

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने को निर्णायक बताते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पौधारोपण अभियान को राज्य सरकार के वन क्षेत्र बढ़ाने के समग्र प्रयासों का अहम हिस्सा बताया है। शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के बल्लोवाल सौंखड़ी और फतेहपुर गांव (वन रेंज काठगढ़) स्थित नर्सरियों का दौरा करते हुए मंत्री को दोनों नर्सरियों में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधों और उनकी देखभाल व संरक्षण हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

बल्लोवाल सौंखड़ी नर्सरी के दौरे के दौरान श्री कटारूचक्क को खैर, शीशम, फलाही, बांस, डेक, होलोप्टीलिया, ढेऊ जैसी विशिष्ट प्रजातियों के बारे में अवगत कराया गया, जो यहां पाई जाती हैं और सभी के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ पर्यावरण में जादुई रंग भरती हैं। फतेहपुर नर्सरी (वन रेंज काठगढ़) में मंत्री को जानकारी दी गई कि वहां पीपल, बहेरा, बड़, जकरंडा, मेंहदी, नीम, पिलखन, अर्जुन, हिबिस्कस जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। 

मंत्री ने स्वयं भी नर्सरी में एक पीपल का पौधा लगाया और अच्छे कार्य के लिए स्टाफ की सराहना की। उन्होंने पौधारोपण में जुटे कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पवित्र गुरबाणी में भी पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है, इसलिए यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि हम स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

इस अवसर पर मंत्री के साथ पी.सी.सी.एफ. (एच.ओ.एफ.एफ.) धर्मिंदर शर्मा, मुख्य वनपाल (हिल्स) निधि श्रीवास्तव और डिवीज़नल वन अधिकारी (शहीद भगत सिंह नगर) हरभजन सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD