Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बठिंडा में पाकिस्तान की हिमायत वाले ड्रग तस्करी कार्टल का पर्दाफाश

40 किलो हेरोइन सहित छह गिरफ़्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 11:45 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरु की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के दौरान सरहद पार नशा-तस्करी की समस्या के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुये बठिंडा पुलिस ने छह मुख्य नशा तस्करों को 40 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार करके विदेशी तस्करों द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (33), प्रभजोत सिंह (26), रणजोध सिंह (27), आकाश मरवाहा (21), रोहत कुमार (25) और गुरचरन सिंह उर्फ गुरी (27) के तौर पर हुई है, जो सभी श्री मुक्तसर साहिब, मलोट के रहने वाले हैं। मुलजिमों लखवीर सिंह और प्रभजीत सिंह का पुराना आपराधिक रिकार्ड है और उनके विरुद्ध क्रमवार हथियार एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं।

यह सफलता अमृतसर कमिशनरेट पुलिस द्वारा पाकिस्तान स्थित तस्कर तनवीर शाह और कैनेडा स्थित हैंडलर जोबन कलेर द्वारा चलाए जा रहे ड्रग कार्टल का पर्दाफाश करने, जिसमें नौ नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सरहद के नजदीक 60.302 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी, से कुछ देर बाद सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित हैंडलरों द्वारा पंजाब में आगे बाँटने के लिए भेजी गई थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है जिससे सरहद-पार संपर्कों का पता लगाते हुये ड्रग स्पलाई चेन का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

अन्य विवरण सांझे करते हुये सीनियर पुलिस सुपरडैंट (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कौंडल ने कहा कि यह कार्यवाही क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे ठोस जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुये सीआईए स्टाफ-1 बठिंडा की टीम ने विशेष आपरेशन चलाया और उक्त छह मुलजिमों को उनकी फारचूनर कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी- 53ई- 6771 है, में से 40 किलो हेरोइन बरामद करने के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि नशीले पदार्थ भारत- पाकिस्तान सरहद पार भेजे जा रहे थे, जिनको बाद में स्थानीय तस्करों की तरफ से पंजाब में आगे बांटा जाता था। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से जुड़े अन्य मुलजिमों की पहचान की जा रही है और उनको पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

इस सम्बन्धी बठिंडा के थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 132 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD