Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रणबीर गंगवा

बोले, पारदर्शिता के आधार पर युवाओं को मिल रही है नौकरी

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 11:05 IST

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाए, अगर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाई जाए तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, जनता के हित सरकार के लिए सर्वोपरि हैं, अधिकारियों को चाहिए कि आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का अपने स्तर पर प्राथमिकता से निवारण करें ताकि कष्ट निवारण समिति की बैठक में कम से कम शिकायतें आए।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सोमवार को करनाल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने समिति के एजेंडे में रखे गए 18 मामलों की सुनवाई की जिनमें से 8 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया तथा 10 मामलों की पुन: जांच के लिए उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि इन लंबित 10 मामलों की जांच तय समय सीमा में होनी चाहिए और अगली बैठक में इन मामलों की रिपोर्ट अधिकारी तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए व्यवस्था परिवर्तन का काम किया जिससे युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है,  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेते ही 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया।

कैबिनट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संबंधित विभाग के माध्यम से ड्रेनो की सफाई करवाई जा रही है और सीवरेज तथा नाले साफ करवाए जा रहे हैं। उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे के सवाल के जवाब में कहा कि एसवाईएल के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भी हरियाणा के पक्ष में आया है। दक्षिण हरियाणा में पानी की समस्या है इसलिए पंजाब को माननीय न्यायालय के फैसले के हिसाब से पानी देना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर बैठक आयोजित करके बातचीत करवाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगे तथा  किसी प्रकार का कोई अपराध न हो। बैठक में इन्द्री के विधायक एवं चीफ व्हीप राम कुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के नव मनोनीत सदस्य गण उपस्थित थे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD