Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश अमृतकाल में प्रवेश कर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा : नायब सिंह सैनी

तीन नए कार्यालयों से संगठन मजबूत, सेवा भावना प्रगाढ़ तथा संकल्प होगा दृढ़

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Jagat Prakash Nadda, Rekha Gupta, Mahipal Dhanda, Bansuri Swaraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 10:53 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ’अमृतकाल’ में प्रवेश कर चुका है और ’विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यालयों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र दिया है। यह कार्यालय ’सबके प्रयास’ को संगठित करने और उसे सही दिशा देने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा द्वारा वर्चुअली हरियाणा के झज्जर, सिरसा व कुरूक्षेत्र सहित तीन जिलों के जिला स्तरीय भाजपा कार्यालय के लोकार्पण समारोह को को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन तीन नए कार्यालयों से हमारा संगठन और मजबूत होगा, सेवा की भावना और प्रगाढ़ होगी तथा संकल्प और दृढ़ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ संस्थापक श्री श्यामा प्रसाद की आज 125वीं जंयती का यह दिन हरियाणा और भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है। इसके साथ ही यह भाजपा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प की सिद्धि का उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि जनसंघ संस्थापक की जयंती के उपलक्ष्य में अगले दो वर्षों तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें नई पीढ़ियों को उनके जीवन मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों से सीख लेने की प्रेरणा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्र की ओर से उस महापुरुष के प्रति कृतज्ञता की एक विनम्र अभिव्यक्ति है जिन्होंने कश्मीर के लिए अपने संघर्ष में आह्वान किया था कि “एक राष्ट्र में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे“। उन्होंने भारत की एकता और संवैधानिक अखंडता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उस बलिदान को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्यर्थ नहीं जाने दिया और कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटा कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को साकार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यालय उन दलों के लिए एक आईना भी हैं जो परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं। उनके कार्यालय कुछ परिवारों की निजी संपत्ति होते हैं, जहां आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं होती। लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जहां एक बूथ पर पोस्टर लगाने वाला कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वे स्वयं हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें मिलकर हरियाणा के हर घर तक पहुंचना है, हर दिल को जीतना और प्रधानमंत्री के ’विकसित भारत’ के संकल्प में ’विकसित हरियाणा’ का सबसे अधिक योगदान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों को केवल बैठकों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इन्हें जनता की चौपाल बना कर इनमें लोगों की समस्याएं सुनें, उनके समाधान का प्रयास करें और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सब एक ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं, जहां राष्ट्र पहले, संगठन दूसरे तथा परिवार को तीसरे स्थान पर रखा जाता है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि केन्द्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार जनसेवा का दायित्व मिला है और पिछले 11 वर्षों से लगातार सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व प्रदान कर विश्व में भारत को गौरवान्वित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठाभाव से काम करने की बदौलत आज यह पार्टी 14 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। हरियाणा में भी भाजपा के 46 लाख से अधिक सदस्य हैं। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। 

भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान में श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व तक संगठन ने जो विस्तार  किया है, वह देश की जनता की निरंतर उम्मीदों पर खरा उतरने के फलस्वरूप ही संभव हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, वहीं संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालय एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सब जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यालय बनाये जा रहे हैं। जिन तीन जिलों में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन हुए हैं। उनको मिलाकर अब तक 20 जिलों में भाजपा कार्यालय बनाए जा चुके हैं। अब केवल पानीपत और महेन्द्रगढ़ जिले शेष बचे हैं, इन जिलों में भी अगस्त के अंत तक कार्यालय बनकर तैयार हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बीड़ा उठाया है, यह कार्यालय उस अभियान को हरियाणा में ओर गति प्रदान करेंगे। सभी कार्यालय आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें मल्टीपरपज हॉल, मीडिया सेंटर, लाइब्रेरी, जन-प्रतिनिधि कक्ष, कम्प्यूटर रूम व अटल सेवा केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इसका उद्देश्य यही है कि हमारे कार्यकर्ता आज के दौर की चुनौतियों के लिए तैयार हों और भाजपा की नीतियों व विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे कार्यकर्ता पेड़ के नीचे दरी बिछाकर, किसी धर्मशाला के कोने में या किसी कार्यकर्ता के घर के एक छोटे से कमरे में बैठकर पार्टी का काम करते थे। उनके पास संसाधन नहीं थे, लेकिन उनमें जुनून और राष्ट्रभक्ति का जज्बा था। अब हम इन भव्य कार्यालयों को देख रहे हैं, तो यह असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग व तप का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय केवल सीमेंट-कंकरीट के भवन ही नहीं है बल्कि भाजपा के ’सेवा और संस्कार’ के मंदिर हैं। ये वह शक्ति केंद्र हैं, जहां अंत्योदय की साधना की जाती है। इनमें कार्यकर्ता एक परिवार की तरह बैठकर राष्ट्र निर्माण और जन-सेवा का ताना-बाना बुनते हैं। यह कार्यालय  कार्यकर्ताओं व समर्थकों के मान-सम्मान, उनकी ऊर्जा और उनके सपनों का केंद्र भी हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Jagat Prakash Nadda , Rekha Gupta , Mahipal Dhanda , Bansuri Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD