Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

 

सीजीसी लांडरां में अखंड पाठ का आयोजन - 25वें अकादमिक सेशन की शुरुआत और संस्थान की 25वीं वर्षगांठ का उत्सव हर्षोउल्लास से मनाया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 14:21 IST

सीजीसी लांडरां में संस्थान के 25वें अकादमिक सेशन की शुभ शुरुआत से पहले दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कैंपस में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया गया। आज श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया, जिसके बाद अरदास, मन को मोहित कर देने वाला कीर्तन और गुरु का लंगर हुआ। 

सीजीसी लांडरां के चेयरमैन , सतनाम सिंह संधू, प्रेसिडेंट, रश्पाल सिंह धालीवाल, उनके परिवारजन, फैकल्टी मेंबर्स और सीजीसी लांडरां के सभी कर्मचारी इस पावन अवसर पर माथा टेकने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम के बाद सीजीसी लांडरां की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक स्मृति चिह्न (लोगो) का अनावरण भी किया गया। 

यह लोगो संस्थान की शानदार 25 वर्षों की यात्रा और एक उज्जवल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य रिसर्च और अकादमिक एक्सीलेंस उत्कृष्टता में नई ऊंचाइयों को छूना है। 2001 में सीजीसी की स्थापना से संस्थान की यात्रा पर विचार करते हुए, चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल ने वर्षों में संस्थान द्वारा देखी गई चुनौतियों, संघर्षों, प्रगति और परिवर्तन को याद किया। 

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार परमात्मा की कृपा और सभी संबंधित लोगों की कड़ी मेहनत व निरंतर प्रयासों ने संस्थान की वृद्धि और इसके विस्तार का मार्ग तय किया। इस अवसर पर बात करते हुए सीजीसी लांडरां के चेयरमैन, सतनाम सिंह संधू ने कहा, "आज हम अपने संस्थान की 25वीं वर्षगांठ और एक नए अकादमिक सेशन की शुरुआत का उत्सव मना रहे हैं, इस शुभ दिन पर हम विनम्रतापूर्वक परमात्मा का धन्यवाद करते हैं, जिनकी अपार कृपा हमारे साथ रही है। 

शिक्षा हमारा मिशन रहा है, जिसे एक सामूहिक दृष्टिकोण ने मार्गदर्शित किया है - एक ऐसा दृष्टिकोण जो ओरिजिनल भी है और प्रभावशाली भी। हमारा उद्देश्य हमेशा खुद को चुनौती देना, बदलाव की पहल करना और विकास को बढ़ावा देना रहा है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते जा रहे हैं, हमें इस विरासत को एक नए उद्देश्य के साथ आगे ले जाना है। 

आज के तेज़ी से बदलते नए अकादमिक लैंडस्केप में हो रहे बदलाव को अपनाना बहुत ज़रूरी है। फिर चाहे वह नई एजुकेशन पालिसी हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग हो या डेटा-आधारित निर्णय लेना हो। इसे अपनाना अत्यंत आवश्यक है। हमारे लिए आकाश ही सीमा है और सीजीसी लांडरां को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है।" 

उन्होंने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा में सीजीसी लांडरां की अग्रणी भूमिका पर भी बात की, जैसे कि यह संस्थान क्षेत्र का पहला ऐसा संस्थान था जिसे ई-गवर्नेंस सेल के लिए नोडल सेंटर के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने फैकल्टी की निष्ठा और समर्पण के लिए दिल से आभार व्यक्त किया और सभी से आग्रह किया कि वो  एकजुट होकर कार्य करते रहें ताकि सीजीसी लांडरां ज्ञान का प्रकाशस्तंभ और भविष्य की सफलता के लिए एक सशक्त मंच बन सके। 

चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल, ने सभी छात्रों और फैकल्टी को लर्निंग, ग्रोथ और उपलब्धियों से भरे अकादमिक सेशन के लिए शुभकामनाएँ दीं। 25 वर्षों की यात्रा में, सीजीसी लांडरां ने खुद को एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित किया है, जो गुणवत्तापूर्ण और किफायती उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है, साथ ही अपने मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए भी प्रशंसित है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD