Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

11,000 रुपए रिश्वत लेता नगर परिषद का अकाउंटेंट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Barnala Police, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 12:52 IST

भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही अपनी लगातार कार्यवाही के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को ज़िला बरनाला के नगर परिषद धनौला में तैनात अकाउंटेंट दीपक सेतिया को 11,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ़्तार किया है। आज यहाँ यह खुलासा करते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी धनौला कस्बे के निवासी एक ठेकेदार की शिकायत के बाद अमल में लाई गई है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि मुलजिम ने 2,21,402 रुपए के उसके बकाया भुगतान चैक की क्लीयरेंस कराने के बदले 11000 रुपए रिश्वत की माँग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 11000 रुपए रिश्वत लेते हुए दीपक सेतिया को रंगे हाथों काबू कर लिया। 

मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और केस सम्बन्धी और जांच प्रक्रिया अधीन है।

विजीलैंस ब्यूरो के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘यह गिरफ़्तारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमारी ज़ीरो सहनशीलता नीति को उजागर करती है। हम हर स्तर पर अनियमतताओं को जड़ से उखाड़ फेंकने और लोगों के लिए जवाबदेही यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।’’

विजीलैंस ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि वे हेल्पलाइन के द्वारा भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की रिपोर्ट करें जिससे अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा सके।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Barnala Police , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD