Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सीवरेज से निकले गंदे पानी को ट्रीट कर 140 करोड़ में इंडस्ट्री को बेचता है सूरत नगर निगम

कंस्ट्रक्शन के कार्य में टैंकर से उपलब्ध करवाते हैं ट्रीटेड वॉटर, भविष्य में वॉटर ट्रीटमेंट से 450 करोड रुपए बजट जुटाने का लक्ष्य

Surat Municipal Corporation, Shalini Agarwal, Manesar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 21:05 IST

सीवर से निकले गंदे पानी से करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं ऐसा हम सोच भी नहीं सकते लेकिन सूरत नगर निगम ने ऐसा करके दिखाया है। गटर से निकले पानी को ट्रीट करके एक-दो करोड़ में नहीं बल्कि 140 करोड़ में वहां लगे उद्योगों को बेचा जा रहा है। इससे नगर निगम को रिवेन्यू का लाभ भी मिल रहा है।

मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में संबोधित करते हुए सूरत नगर निगम की कमिश्नर शालिनी अग्रवाल ने यह सक्सेस स्टोरी सभी को सुनाई। उन्होंने बताया कि सूरत विश्व भर में डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ-साथ यहां बड़े पैमाने पर टेक्सटाइल इंडस्ट्री और सोलर प्लेट की यूनिट भी स्थापित हैं। 

सूरत शहर से हर रोज बड़ी मात्रा में पानी इस्तेमाल किया जाता है। गंदा पानी सीवरेज के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है।  115 एमएलडी क्षमता के तीन ट्रीटमेंट प्लांट इस पानी को ट्रीट करते हैं और इस शहर के उद्योगों को भेजा जाता है। इससे करीब 140 करोड़ रुपये के रिवेन्यू का लाभ मिलता है।

अभी महज 33 प्रतिशत पानी ट्रीट किया जा रहा भविष्य में 450 करोड़ का रिवेन्यू लेने का लक्ष्य

 नगर निगम की कमिश्नर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि अभी शहर से निकलने वाले महज 33 प्रतिशत पानी को ट्रीट किया जा रहा है। भविष्य में इसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2030 में 70 प्रतिशत और 2035 तक 100 प्रतिशत गंदे पानी को ट्रीट करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे 450 करोड़ रुपये का रिवेन्यू प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि ट्रीटेड पानी को न केवल उद्योगों बल्कि कंस्ट्रक्शन के कार्य में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पानी को टैंकर के माध्यम से कंस्ट्रक्शन साइट तक भेजा जाता है।

महज एक क्लिक से कंस्ट्रक्शन वेस्ट का मैनेजमेंट

नगर निगम की कमिश्नर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि शहर में इंटिग्रेटिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है। महज एक क्लिक करके कोई भी कंस्ट्रक्शन वेस्ट को वेस्ट प्रोसेसिंग प्लॉट तक भेज सकता है। जैसे ही कोई ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालेगा यूनिट से कंस्ट्रक्शन वेस्ट उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवे नेशनल वॉटर डे पर सूरत नगर निगम को सम्मानित भी किया जा चुका है। सूरत नगर निगम आम नागरिकों के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है।

 

 

Tags: Surat Municipal Corporation , Shalini Agarwal , Manesar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD