Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व : हरविन्द्र कल्याण

राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई विकास की अच्छी प्रक्रियाओं के प्रसार में शहरी निकायों के लिए मार्गदर्शक बनेगा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,Manesar, Gurugram, Om Birla, Harvinder Kalyan, Dr Krishan Lal Middha, Vipul Goel, Rao Narbir Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानेसर , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 18:15 IST

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानवता को गीता ज्ञान और कर्म का संदेश दिया, उसी धरती पर देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होना, न केवल हरियाणा विधानसभा बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई विकास की अच्छी प्रक्रियाओं के प्रसार में शहरी निकायों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

श्री कल्याण गुरुवार को मानेसर स्थित आईकैट-2 परिसर सभागार  में आयोजित देश के शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। 

सम्मेलन में संवाद और चर्चा के माध्यम से जो अच्छी प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आएंगे, उन्हें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे। हरियाणा की धरती पर मिले अनुभवों को देशभर में प्रसारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाल ही में पटना में आयोजित राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उनका समर्थन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में भी किया है। 

अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि विधायी संस्थाएं जिनमें संसद, विधानसभाएं, शहरी निकाय व पंचायतें मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें इसी उद्देश्य को लेकर आज यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह पहल आने वाली पीढिय़ों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और यहां से निकले विचार विधायिकाओं की भूमिका को सक्रिय, प्रभावी, सहभागी और जनहितकारी बनाने में सहयोग करेंगे।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। 

शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है: विपुल गोयल 

शहरी निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा सरकार के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय नागरिक सेवा एवं नागरिक संपर्क की प्रथम एवं अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है। 

लोकतंत्र की सबसे छोटी नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील इकाई हैं। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण व देश भर से आए शहरी निकाय जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया। 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Manesar , Gurugram , Om Birla , Harvinder Kalyan , Dr Krishan Lal Middha , Vipul Goel , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD