Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीरज चोपड़ा से मिले कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Siddaramaiah, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bengaluru, Neeraj Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कर्नाटक , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 17:40 IST

ओलंपिक पदक विजेता और वर्ल्ड नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से उनके कावेरी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य गोविंदराजू भी मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर नीरज चोपड़ा से मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में सिद्दारमैया नीरज चोपड़ा को माला, शॉल और पगड़ी पहनाते दिखे। मुख्यमंत्री ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया के सबसे बेहतरीन जेवलिन थ्रो खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा ने मुझसे मुलाकात की। 

इस मौके पर मैंने उनको खेल करियर में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।" इस मौके पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य गोविंदराजू भी मौजूद थे। पांच जुलाई को कांतिरवा स्टेडियम में होने वाली 'नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो कॉम्पिटिशन' में हिस्सा लेने के लिए नीरज चोपड़ा बेंगलुरु में हैं।

'नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो कॉम्पिटिशन' भारत में होने वाला पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स 'ए' कैटेगरी या कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल का इवेंट होगा। इस इवेंट का नाम नीरज चोपड़ा पर रखा गया है, जो भारत को दो बार ओलंपिक पदक दिला चुके हैं। नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड, जबकि 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

'एनसी क्लासिक' का आयोजन नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, वर्ल्ड एथलेटिक्स और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स मिलकर कर रहे हैं, जिसमें विश्व के टॉप जेवलिन थ्रोअर शामिल होंगे। भारत की ओर से किशोर जेना इस इवेंट में नजर आएंगे, जो एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। 

इनके अलावा एशियन चैंपियनशिप-2025 के सिल्वर मेडलिस्ट सचिन यादव भी इवेंट में भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा ने जून में 'ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025' में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 85.29 मीटर का थ्रो करते हुए खिताब अपने नाम किया था।

 

Tags: Siddaramaiah , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bengaluru , Neeraj Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD