Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम: एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुये डी. एस. पी. के रीडर को विजीलैंस ब्यूरो ने किया रंगे हाथों काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 11:45 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी चल रही मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सोमवार को बठिंडा जिले में डीएसपी भुच्चो के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी. एस. ओ.) के तौर पर तैनात हवलदार राज कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया। आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारी को ज़िला बठिंडा की तहसील नथाना के गाँव कलयान सुक्खा के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि कृषि वाली ज़मीन के विवाद के कारण विरोधी पक्ष ने उसके पति और उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध थाना नथाना में झूठा केस दर्ज करवाया था, जिसकी जांच डीएसपी भुच्चो की तरफ से जा रही है। इसके बाद राज कुमार, रीडर, ने उसके मोबाइल नंबर से दो फ़ोन किये और बताया कि उसने इस पुनः जांच करने के लिए डीएसपी के साथ बात की है और रिपोर्ट पर सिर्फ़ डीएसपी के हस्ताक्षर ही बाकी हैं। 

केस को रफा-दफ़ा करवाने के लिए, उसने 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। दोषी राज कुमार ने शिकायतकर्ता को कहा कि पहली किश्त के तौर पर तुरंत एक लाख रुपए दे जिससे वह अपना काम शुरू कर सके। शिकायतकर्ता ने यह बातचीत अपने मोबाइल फ़ोन पर रिकार्ड कर ली और इसको बतौर सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो टीम ने हवलदार राज कुमार को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए लेते समय काबू कर लिया। मौके पर उसके कब्ज़े में से ही रिश्वत का पैसा बरामद कर लिया गया है।

इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस थाना बठिंडा रेंज में दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोषी पुलिस मुलाज़िम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की आगे जांच के दौरान, यदि किसी अन्य अधिकारी/ कर्मचारी की शमूलियत सामने आती है, तो उसको भी केस में नामज़द किया जायेगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD