Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिजली के रेट वापिस नहीं हुए तो आगे बैठक करके बड़ा निर्णय लेंगे: चौ. अभय सिंह चौटाला

आज प्रदेश का हर वर्ग दुखी है, कर्मचारी दुखी है, किसान दुखी है, मजदूर दुखी है, व्यापारी दुखी है: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला/चंडीगढ़ , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 17:37 IST

प्रदेश में बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध मे इनेलो ने पंचकूला स्थित शक्ति भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई की जिम्मेदारी इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने महिलाओं को सौंपी। 

जाट भवन से शक्ति भवन तक पैदल मार्च किया गया। शक्ति भवन पहुंच कर बिजली के दाम कम करने के लिए एमडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता पहुचे। मीडिया से बात करते हुए चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनावों से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपना संकल्प पत्र जारी करती हैं। 

संकल्प का मतलब है कि जो वादे किए गए सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा किया जाए। बीजेपी ने भी अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे जिसमें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देने, गैस सिलेंडर 500 रूपए, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, कर्मचारियों को सुविधाएं देने और किसानों के लिए एमएसपी का कानून बनाने का वादा किया था।  

वादे पूरे करने के बजाय लोगों के सामने समस्याएं पैदा कर दी। आज प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। कर्मचारी दुखी है, किसान दुखी है, मजदूर दुखी है, व्यापारी दुखी है। बड़ी हैरानी की बात है कि बिजली मंत्री झूठा बयान दे रहा है कि उन्होंने बिजली का एक पैसा नहीं बढ़ाया है जबकि बिजली के बिल चार गुना बढ़ा दिए। 

हमने 2015 में बीजेपी सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली के दामों विरोध में 62 दिन तक लड़ाई लड़ी थी और मजबूर होकर बीजेपी को उस समय बढ़ाए गए दाम वापिस लेने पड़े थे। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाना मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का काम है लेकिन कांग्रेस बीजेपी के साथ मिली हुई है। 

कांग्रेस पार्टी जिसको लोगों ने सत्ता सौंपने का मन बनाया था उसकी पोल खुल चुकी है और आज अगर आम आदमी किसी राजनीतिक पार्टी पर भरोसा करता है तो वो सिर्फ और सिर्फ इनेलो पार्टी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि झूठ बोलना छोड़ दें और जो बिजली के बिल बढ़ाए गए हैं वो वापिस लें। 

अगर ये बिजली के रेट वापिस नहीं हुए तो इनेलो पार्टी इसके लिए आगे बैठक करके बड़ा निर्णय लेगी और इस लड़ाई को तब तक लड़ेंगे जब तक सरकार बढ़े हुए रेट वापिस नहीं कर लेती। भारी बारिश के बावजूद इनेलो के कार्यकर्ताओं के अलावा आम आदमी भी शामिल हुए।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि बीजेपी सरकार बड़ी बेशर्मी से प्रदेश की जनता के उपर अत्याचार कर रही है। आज प्रदेश में भय और डर का माहौल है। चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है। जनता महंगाई से त्रस्त है। आज आम जनता की आमदनी कम और खर्च कहीं ज्यादा हो गया है। 

बिजली के चार गुना बिल आने से पूरे प्रदेश के लोग दुखी हैं। ज्यादातर लोगों का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और फिर कभी भी बीजेपी हरियाणा में सत्ता में नहीं आएगी।

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने कहा कि बीजेपी जो कहती है उसे कभी पूरा नहीं करती। जो वादे जनता के वोट लेने के लिए किए थे आज उनके उलट जनता पर तरह तरह के बोझ लाद रही है। बिजली के बढ़े दाम इसका सबूत है।

डबवाली से इनेलो के विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि आज प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने बिजली के बिल चार गुना बढ़ा करके सारी हदें पार कर दी हैं। आज प्रदेश में जनता की लड़ाई लडऩे वाला सिर्फ अभय सिंह चौटाला हैं। अभय सिंह चौटाला एक मात्र विधायक थे जिन्होंने किसान आंदोलन के लिए विधायक पद से इस्तीफा दिया। 

अब प्रदेश की जनता को अभय सिंह चौटाला पर भरोसा है और आने वाले समय में उन्हें ही मुख्यमंत्री का ताज पहनाएंगे। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार भरोसे के लायक नहीं है। बीजेपी सरकार को जहां प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए थी उसके उलट प्रदेश को लूटने में लगी है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD