Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक और नशा तस्कर का घर ढहाया गया

फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक और नशा तस्कर का घर ढहाया गय

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 29 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 13:36 IST

श्री गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक पंजाब; श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस, डीआईजी फिरोजपुर रेंज; और श्री गुरमीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, फाजिल्का के दिशा-निर्देशों के तहत फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आज थाना अरणीवाला के अंतर्गत आने वाले गांव टाहलीवाला बोदला में नशा तस्कर प्रवीण रानी @ रवीना पुत्री चीमन लाल निवासी टाहलीवाला बोदला  के घर को ढहा दिया गया। यह महिला लंबे समय से नशा तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त थी और इसके खिलाफ पहले से ही निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:

एफआईआर नंबर 24 दिनांक 07.03.2025, धारा 21 NDPS एक्ट, थाना अरणीवाला

एफआईआर नंबर 98 दिनांक 27.09.2023, धारा 379, 411 आईपीसी, थाना अरणीवाला

प्रवीण रानी ने नशा बेचने और चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराध किए हैं। सिविल प्रशासन की मांग पर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैरकानूनी रूप से बनाए गए उसके घर को ढहाने की कार्रवाई की। एसएसपी फाजिल्का श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह जंग अभी रुकी नहीं है। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी  कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही जंग में सिर्फ नशा बेचने वालों को काबू नहीं किया जा रहा, बल्कि नशा करने वाले युवाओं को भी नया जीवन देने हेतु उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। उनका इलाज मुफ्त किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

फाजिल्का पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे भी इस मुहिम में हमारा साथ दें। यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचते या खरीदते हुए नजर आता है, तो तुरंत सूचना फाजिल्का कंट्रोल रूम नंबर 85588-00900 या Safe Punjab चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD