Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम : डी.ई.ओ. कार्यालय का क्लर्क शिक्षक से दूसरी किस्त के 20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

आरोपी पहले भी ले चुका है 10,000 रुपए रिश्वत

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Malerkotla Police, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 17:12 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी सख्त मुहिम के दौरान आज जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री), मालेरकोटला के कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास जिंदल को एक शिक्षक से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने जिला मालेरकोटला के गांव बागड़ियां के शिकायतकर्ता शिक्षक से डी.ई.ओ. कार्यालय में उसके बकाया भत्ते जारी करने के बदले में कुल 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क पहले ही उससे 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी की रकम की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजीलेंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। 

रिश्वत की रकम के रंग लगे हुए नोट मौके पर ही बरामद कर लिए गए। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से विजीलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे इसे हेल्पलाइन नंबरों या आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत साझा करें। साथ ही, ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Malerkotla Police , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD