Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ए.एस.आई. और पंचायत सदस्य के खिलाफ 20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

पंचायत सदस्य, जो बिचौलिया था, गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 12:07 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान ए.एस.आई. (एल.आर.) अवतार सिंह, थाना सिटी रामपुरा, जिला बठिंडा और राजदीप सिंह, पंचायत सदस्य, गांव रामपुरा के विरुद्ध 20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सह-अभियुक्त राजदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव धौला, जिला बरनाला निवासी शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित थाने में शिकायतकर्ता के विरुद्ध दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता को लाभ पहुँचाने के बदले पुलिस कर्मचारी ने पंचायत सदस्य राजदीप सिंह के माध्यम से शिकायतकर्ता से 40-50 हजार रुपये की मांग की थी और 20,000 रुपये की रिश्वत ली थी, जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सह-अभियुक्त पंचायत सदस्य राजदीप सिंह को विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा यूनिट द्वारा गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। संबंधित ए.एस.आई. की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD