Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध : चंदन ग्रेवाल

सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को उचित और समयबद्ध ढंग से उनका समाधान करने के दिए निर्देश

Chandan Grewal, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 11:34 IST

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उचित और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान करने के निर्देश दिए। नगर निगमों/काउंसिलों/नगर पंचायतों के अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आयोग राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 

उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, आवश्यक सुरक्षा उपकरण और क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए। 

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम जालंधर राकेश कुमार और ए.सी.पी ( हेडक्वॉर्टर) मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिनके कल्याण के लिए आयोग लगातार काम कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज सफाई कर्मचारियों की कई समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को उन्हें समयबद्ध तरीके से हल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मांगें जो सरकार के स्तर की है, उन्हें मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनका भी जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड भर्तियां की है और आयोग द्वारा स्थायी भर्ती के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के बैकलॉग को भरने का मुद्दा पंजाब सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। 

बैठक में नगर परिषद/नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम जालंधर के अधिकारी आदि मौजूद थे।

 

Tags: Chandan Grewal , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD