Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत इसी साल महिलाओं के खातों में जमा करवाई जाएगी 2100-2100 रुपए की राशि: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने गांव बण, बहलोलपुर और जालखेडी में विकास कार्यों के लिए की 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि की घोषणा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Karnal, Samvidhan Hatya Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 13:46 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत इसी साल महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इस योजना के लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान भी कर लिया है। अहम पहलू यह है कि इस सरकार ने 217 संकल्पों में से पिछले 5 माह में 28 संकल्पों को पूरा कर लिया है और 90 संकल्पों पर कार्य चल रहा है। सरकार  हर क्षेत्र में तेज गति के साथ विकास कार्य कर रही है और हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं गांव बण, बहलोलपुर व गांव जालखेडी में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने गांव बण में सरपंच पशविन्द्र कौर द्वारा रखी 7 मांगों, गांव बहलोलपुर में सरपंच नेहा सैनी द्वारा रखी 6 मांगों, जालखेड़ी में सरपंच द्वारा रखी 8 मांगों को विभागों के माध्यम से पूरा करने के साथ-साथ गांव बण, बहलोलपुर, गांव जालखेडी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि पिहोवा से यमुनानगर तक फोर लेनिंग की परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा और गांव बहलोलपुर में 65 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार 7500 पदों पर युवाओं को नौकरी का परिणाम घोषित करेगी और इसके अलावा सभी विभागों में खाली पदों का विज्ञापन जारी करके युवाओं को नौकरी देने की भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के लोगों ने कोर्ट में जाकर 26,000 पदों के परिणाम पर रोक लगवा दी थी। तब हमने संकल्प लिया था कि सरकार बनते ही शपथ लेने से पहले युवाओं को उनके नौकरियों का परिणाम घोषित कर ज्वाइन करवाया जाएगा और सरकार ने ऐसा ही किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी दी है और आगे भी इसी नीति से युवाओं को नौकरी दी जाती रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाने के कार्य को गति से किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के 36 हजार परिवारों को आवास योजना के तहत 151 करोड रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा है। 

सरकार का लक्ष्य हर सिर पर छत उपलब्ध करवाने का है। इसके लिए अधिकारियों को वंचित परिवारों के आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जिन लोगों को प्लाट दिए गए थे ऐसे एक लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लाट की रजिस्ट्री और कब्जा हमारी सरकार ने दिया है। प्रदेश की 17 लाख महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनावी घोषणाओं को पूरा करते हुए सरकार बनते ही सबसे पहले किडनी के मरीजों का डायलिसिस फ्री में करवाना शुरू किया।  उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने पंचायत की जमीन पर वर्ष 2004 से पहले कब्जा किया हुआ है, वो सरकार द्वारा बनाए गए एक्ट के तहत वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट पर पंचायती जमीन की भूमि को अपने नाम करवा सकते हैं। इससे लोगों के कोर्ट कचहरी में लगने वाले चक्कर खत्म होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों ने किसानों को एमएसपी के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने 55 वर्ष में जितना एमएसपी दिया है। भाजपा सरकार ने 11 साल में उससे कई गुना ज्यादा एमएसपी देने का काम किया है। प्रदेश में सबसे पहले हरियाणा सरकार ने सभी  फसलों पर एमएसपी के तहत खरीद शुरू की। 

फसलों के खराब होने पर मुआवजा भी अति शीघ्र किसानों के खातों में पहुंचाया जाता है। सब्जी की फसलों के लिए भावांतर भरपाई योजना बनाकर किसानों का लाभ पहुंचाया जा रहा है।इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,  चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर,  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Karnal , Samvidhan Hatya Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD