Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

आप का 'विजय' रोड शो: काम की राजनीति को वोट देने के लिए लुधियाना वेस्ट को दिल से शुक्रिया

जनता ईमानदारी और मेहनत को पहचानती है, इस उपचुनाव में आप की जीत इसका सबूत: भगवंत मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Manish Sisodia, Aman Arora, Shery Kalsi, Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 19:12 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में अपनी शानदार जीत के जश्न में एक भव्य रोड शो निकाला और लोगों को आप पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। संजीव अरोड़ा ने आप उम्मीदवार के तौर पर यह उपचुनाव पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब दोगुना अंतर से जीता। 

रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी एवं पार्टी के कई विधायक व पदाधिकारियों के साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोग शामिल हुए। उत्साही भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम के लोगों के भारी समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा, "आपने संजीव अरोड़ा को पहले से भी अधिक अंतर से जिताकर आम आदमी पार्टी पर फिर से अपना भरोसा दिखाया है। लोकतंत्र में जनता ही असली शासक होती है। जो लोग दावा करते थे कि वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं, उन्हें कल एहसास हो गया कि उनका अति आत्मविश्वास गलत था। 

कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि 1885 में बनी कांग्रेस पार्टी और 1920 में बनी शिरोमणि अकाली दल अब अप्रासंगिक हो चुकी है। अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई, जो दर्शाता है कि लोगों ने उनके अहंकार को नकार दिया है।" 

मान ने लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं दिया और कहा, "यह जीत अकेले हमारी नहीं है, यह हर उस पार्टी कार्यकर्ता की मेहनत की जीत है, जो घर-घर जाकर लोगों से जुड़े।जनता ईमानदारी और मेहनत को पहचानती है। 

हमारा लक्ष्य पंजाब को दूसरा कैलिफोर्निया या लंदन बनाना नहीं है, हमारा लक्ष्य पंजाब के गौरव को फिर से वापस पाना और रंगला पंजाब बनाना है।" उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर अनावश्यक विवादों से बचने और लोगों के काम पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।मान ने कहा, "हमारा मिशन लोगों की सेवा करना है, न कि छोटी-मोटी लड़ाइयों में उलझना। 

उन्हें बोलने दें, लेकिन हम अपना काम करते करेंगे।"  आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लुधियाना पश्चिम की जनता, संजीव अरोड़ा और सभी आप कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए गर्व का क्षण है और ईमानदार राजनीति में लोगों की आस्था का प्रमाण है।

लुधियाना पश्चिम के लोगों ने न केवल संजीव अरोड़ा को चुना, बल्कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के अहंकार और गुंडागर्दी को नकारकर पारदर्शी शासन के प्रति अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण अपनी मुहर लगाई। यह जीत राजनीति में ईमानदारी वापस लाने के मिशन की भी जीत है।" 

आप सरकार के दौरान पंजाब में हुई तीव्र प्रगति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सिसोदिया ने कहा, "2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में की लहर चली। वहीं कल की जीत एक तूफान की तरह आई। अब हम 2027 तक पंजाब में रॉकेट की स्पीड से काम करेंगे। नशा उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और किसानों के उत्थान के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।"

नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम के लोगों और आप कार्यकर्ताओं के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह जीत लुधियाना पश्चिम के लोगों की है। मैं आप सभी को मुझ पर किए भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिन मैंने सिर्फ लोगों का सम्मान करने और उनकी बात सुनने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया। हम यहां के लोगों की हर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा कि अगर यह सेमीफाइनल था, तो अब हम फाइनल को और बड़े अंतर से जीतने के लिए तैयार हैं। 

आप के भीतर एकता और अनुशासन की तारीफ करते हुए अरोड़ा ने कहा, "मैं दो परिवारों, आम आदमी पार्टी और लुधियाना पश्चिम के मेरे परिवार का आभारी हूं। साथ मिलकर हमने दिखाया है कि सामूहिक प्रयास और ईमानदार इरादे क्या हासिल कर सकते हैं। यह जीत लुधियाना पश्चिम में परिवर्तनकारी बदलाव की शुरुआत है।"

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Manish Sisodia , Aman Arora , Shery Kalsi , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD