Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

आहान और अनीत के लिए मार्गदर्शक बनी संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा : मोहित सूरी

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Saiyaara, Humsafar, Sachet, Parampara, Mohit Suri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 16:47 IST

निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी आने वाली फिल्म 'सैयारा' के चौथे गाने 'हमसफर' को लेकर कुछ किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि जब यह गाना रिलीज किया गया, तो फिल्म के नए कलाकार आहान पांडे और अनीत पड्ढा ने संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा के साथ काफी समय बिताया। 

उन्होंने न केवल संगीत को समझा, बल्कि ऑन-स्क्रीन अपनी केमिस्ट्री को भी और बेहतर बनाया। मोहित ने खुलासा किया कि 'हमसफर' उनके लिए बेहद खास गाना है। इसमें संगीत बनाने वाले सचेत-परंपरा उनके मुख्य कलाकार आहान और अनीत के लिए एक तरह के मार्गदर्शक बन गए।

उन्होंने कहा, ''सचेत और परंपरा ने आहान और अनीत को काफी कुछ सिखाया, बताया कि कैसे दो लोग एक-दूसरे से प्रेरित हो सकते हैं। दोनों कलाकारों ने उनके काम करने के तरीके को करीब से देखा और समझा।'' मोहित ने कहा कि यह दोनों एक्टर्स के लिए बहुत अच्छा अनुभव था क्योंकि उन्होंने सीखा और समझा कि रचनात्मक लोग कैसे साथ मिलकर काम करते हैं और अलग सोच होने पर किस तरह विचारों को जोड़कर मिलकर सुंदर संगीत बनाते हैं।

"उन्होंने कहा, ''फिल्म में आहान और अनीत का जो भी अंदाज या तरीका आपको दिखेगा, वह उन्होंने सचेत और परंपरा को देखकर अपनाया है।'' निर्देशक कहते हैं कि 'हमसफर' गाना फिल्म 'सैयारा' में एक नया और अलग तरह का रोमांस दिखाता है। 

उन्होंने बताया, ''हमसफर' हमारे एल्बम का बहुत खास गाना है क्योंकि यह प्यार के एक अलग तरह के दौर के बारे में बताता है। यह उस खूबसूरत एहसास के बारे में है जो तब होता है जब आप अपने सच्चे प्यार के साथ होते हैं, तब सारी परेशानियां कम लगती हैं और एक-दूसरे के साथ पूरा महसूस करते हैं। 

ऐसा लगने लगता है कि अब जिंदगी जीने लायक बन गई है।'' मोहित ने बताया कि सचेत-परंपरा सबसे प्रतिभाशाली संगीतकारों में से एक हैं। उनकी आवाज और संगीत से फिल्म 'सैयारा' के गाने में एक नया और खास रोमांस जुड़ गया है।

उन्होंने कहा, ''मैं इस गाने को लोगों के सामने पेश करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मुझे पूरा यकीन है कि लोग इसे पसंद करेंगे।''फिल्म 'सैयारा' को यश राज फिल्म्स ने बनाया है। यह फिल्म 18 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Saiyaara , Humsafar , Sachet , Parampara , Mohit Suri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD