Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समुद्री खाने से फैल रहा है जरूरी एंटीबायोटिक 'कोलिस्टिन' के प्रति प्रतिरोध : अध्ययन

Health, Study, Research, Researchers, New York
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 22 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 16:20 IST

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने बताया है कि एक बहुत ही जरूरी और आखिरी इलाज के तौर पर इस्तेमाल की वाली एंटीबायोटिक 'कोलिस्टिन' अब कई मामलों में असर नहीं कर रही है। इसकी वजह यह है कि कुछ बैक्टीरिया इस दवा के प्रति भी अब प्रतिरोधी (रोग से लड़ने वाली दवाओं पर असर न होने वाले) बन चुके हैं। 

दुनिया भर में, कोलिस्टिन के प्रति प्रतिरोध फैल रहा है, जिससे उपचार के विकल्प कम हो रहे हैं और संक्रमित लोगों को अधिक जोखिम हो रहा है। जॉर्जिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक ऐसे तरीके की पहचान की है जिससे कोलिस्टिन प्रतिरोध जीन फैल रहे हैं।

एक नए अध्ययन में, माइक्रोबायोलॉजिस्ट इस्मत कासेम और उनके समूह ने अटलांटा के आसपास के 8 खाद्य बाजारों से खरीदे गए आयातित झींगा और स्कैलप्स में पाए जाने वाले बैक्टीरिया पर शोध किया। इन खाद्य पदार्थों में ऐसे बैक्टीरिया पाए हैं, जिनमें कोलिस्टिन प्रतिरोधी जीन मौजूद थे।

कोलिस्टिन केवल तब दी जाती है जब बाकी सभी दवाएं काम करना बंद कर देती हैं। यह बहुत गंभीर और जानलेवा संक्रमण में ही इस्तेमाल की जाती है। लेकिन अब यह दवा भी कई बार काम नहीं कर पा रही है, जिससे इलाज के विकल्प और कम हो रहे हैं और लोगों की जान का खतरा बढ़ रहा है।

वैज्ञानिक इस्मात कासेम और उनकी टीम ने यह भी बताया कि ये प्रतिरोधी जीन बैक्टीरिया से बैक्टीरिया में आसानी से फैल सकते हैं। ये जीन प्लास्मिड नाम के एक छोटे डीएनए के हिस्से में होते हैं, जो एक बैक्टीरिया से दूसरे में पहुंच सकते हैं। कासेम ने कहा, "बहुत से लोग नहीं जानते कि अमेरिका में खाया जाने वाला ज्यादातर समुद्री भोजन आयातित होता है, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत झींगा भी शामिल है। 

इनकी जांच में रोगाणुरोधी प्रतिरोध जीन का पता नहीं चल पाता है।" कासेम और उनके समूह ने यह भी पाया कि ये जीन प्लास्मिड नाम के एक छोटे डीएनए के हिस्से में होते हैं, जो एक बैक्टीरिया से दूसरे में पहुंच सकते हैं। कोलिस्टिन को 1950 के दशक में गंभीर संक्रमण के इलाज के लिए शुरू किया गया था, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स जैसे कि किडनी और नर्व को नुकसान पहुंचने की वजह से इसे 1980 में अमेरिका में बंद कर दिया गया था। 

लेकिन जब बाकी दवाएं बेअसर होने लगीं, तब इसे दोबारा इस्तेमाल में लाया गया।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोलिस्टिन को "बहुत जरूरी" दवाओं में शामिल किया है, क्योंकि यह कई गंभीर संक्रमणों के लिए आखिरी इलाज है।वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि उन्होंने सिर्फ एक स्रोत से यह प्रतिरोधी जीन पाया है, लेकिन इसके और भी स्रोत हो सकते हैं और यह समस्या आगे और फैल सकती है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD