टोल प्लाजा हटवाने के विरोध में संस्था लामबंद
टोल प्लाजा का मुद्दा गहराया
सामाजीक संस्थाओं के सदस्य व स्थानिय नेता टोल टैक्स के मुद्दे पर मिटिग मे भाग लेते हुए
Web Admin
5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)
घरौण्डा , 12 May 2014
कुटेल और मधुबन के बीच सोमा कंपनी द्वारा टोल प्लाजा लगाए जाने के विरोध में शहर की सभी राजनैतिक, गैर राजनैतिक व सामाजिक संस्था,ं एकजुट हो गई हैं। उन्होंने ,ऐलान किया कि टोल प्लाजा हटवाने के लि, पहले कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया जाएगा। रविवार को सामाजिक, राजनीतिक व गैर राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस नेता राजेंद्र कल्याण की अध्यक्षता हुई। बैठक में कुटेल व मधुबन के बीच लगने वाले टोल प्लाजा को कानूनी प्रक्रिया व शांतिपूर्वक हटवा, जाने का फैसला लिया गया।उन्होंने टोल प्लाजा पर कार, जीप आदि का टोल प्लाजा पर टैक्स समाप्त करने का समर्थन करते हुए कहा कि यह तो कुछ समयावधि तक का ही फैसला है। इसलिए मधुबन व बसताड़ा के बीच लगने वाले टोल प्लाजा नहीं लगना चाहिए। बैठक में सतीश राणा, नैनपाल, जेपी शेखपुरा, बलकार, सतीश शर्मा, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र सिंगला, विनोद, सतपाल सिंह, चेतन शर्मा, ,डवोकेट राजेंद्र सिंह, मोहल लाल मौजूद रहे।