Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

50,000 रुपए रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

पहले भी 50000 रुपए रिश्वत ले चुका है मुलजिम एजेंट

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:05 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान पंजाब ग्रामीण बैंक से सम्बन्धित एक रिकवरी एजेंट जतिन्दर पाल पिपलानी को रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 50000 रुपए मांगने और लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ़्तारी अमृतसर के छेहरटा के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच की है और बताया कि पंजाब ग्रामीण बैंक ने मकान कर्ज़े की अदायगी समय पर न करने के कारण उसकी जायदाद को ग़ैर-कारगुज़ारी संपत्ति घोषित कर दिया था और बकाया कर्ज़े की रकम की वसूली के लिए दोषी रिकवरी एजेंट को रिकवरी फाइल सौंपी दी थी। 

मुलजिम ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि वह पुलिस पार्टी के साथ मिल कर उसके घर पर ज़बरदस्ती कब्ज़ा कर लेगा और केस को उसके हक में निपटाने के लिए बैंक मैनेजर के नाम पर 2,00,000 रुपए की रिश्वत माँगी है। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उक्त एजेंट उससे पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपए पहले ही ले चुका है और अब बैंक मैनेजर के लिए बाकी 1,50,000 रुपए रिश्वत की रकम देने के लिए दबाव डाल रहा है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिस दौरान उक्त रिकवरी एजेंट को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर 50000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना, अमृतसर रेंज में उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोषी को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की और जांच के दौरान बैंक मैनेजर की भूमिका की पड़ताल की जायेगी।  

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD