Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज हरियाणा में नया इतिहास रचने की तैयारी: नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने की आधारशिला है प्राचीन योग पद्धति

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Bandaru Dattatreya, Haryana Governor, Baba Ramdev,Kurukshetra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 11:34 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्यभर में अभूतपूर्व उत्साह और जनभागीदारी के साथ एक बड़ा सामूहिक आयोजन होने जा रहा है और लगभग 20 लाख से ज्यादा लोग एक साथ योग करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को पूरा करने में ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई प्राचीन योग पद्धति आधारशिला का काम करेगी। वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और योग इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। 

इसलिए योग को विश्व के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की शुरुआत की गई और आज विश्व के अधिकतर देश योग को अपनाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दे चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ब्रह्मसरोवर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, खेल विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक बनने जा रहा है, जहां लगभग एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ नया कीर्तिमान स्थापित होने की संभावना है। 

समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव विशेष तौर पर योग करवाएंगे। ब्रह्मसरोवर परिसर को 64 सेक्टरों और मेला ग्राउंड को 37 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में 1 हजार प्रतिभागी योग करेंगे। योग कार्यक्रम से सभी प्रतिभागियों को जोड़ने के लिए 31 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, इनमें से 20 ब्रह्मसरोवर परिसर में और 11 मेला ग्राउंड में स्थापित की गई हैं। 

इस राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी लाइव प्रसारण के माध्यम से सुनाया जाएगा। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है, जिस पर नागरिकों ने योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। 

लगभग 20 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाकर जनभागीदारी का प्रमाण दिया है, जो आज प्रदेशभर में अलग-अलग जगह आयोजित कार्यक्रम में योग कर रहे हैं। प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक योग दिवस की तैयारियों ने सामाजिक जागरूकता का नया उदाहरण पेश किया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवा क्लबों ने पूरे मनोयोग से इसमें भाग लिया है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमारे लिए गौरव और गर्व का दिन है। इसको हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। योग गुरु स्वामी रामदेव के सान्निध्य में योग करना, इस दिन को और अधिक महत्वपूर्ण बना रहा है। हर व्यक्ति जब योग के साथ जुड़ता है तो सभी बीमारियां दूर भाग जाती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वन अर्थ वन हेल्थ थीम निर्धारित की है, जिसको आगे बढ़ते हुए हमने प्रदेश में योग युक्त नशा मुक्ति हरियाणा जोडक़र लागू किया है। इस थीम पर चलते हुए सभी नागरिक अपने आप को नशा से बचाए। साथ ही प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाना है। 

नशा एक कुरीति है, जो किसी भी राष्ट्र के विकास में बाधा उत्पन्न करती है। आज के दिन को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, एक जीवन शैली है। हरियाणा को स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित बनाने में इसका अहम योगदान है, इसलिए हम सभी अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाएं और अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सर्व मानव जाति को कर्म व योग का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण की भूमि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचकर योग करके ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग दोनों ही हमारे गौरव हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं योगी, निरोगी, स्वाभिमानी, सबके सहयोगी और हरियाणा के लिए उपयोगी हैं। सदा प्रसन्न रहना एक योगी की पहचान होती है, जो मुख्यमंत्री के चेहरे पर हर समय रहती है। योग और कर्मयोग के कारण 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व भर में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दिन विश्वभर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा से योग का ज्ञान, भक्ति, शक्ति और अध्यात्म के बारे में बताया जाएगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Bandaru Dattatreya , Haryana Governor , Baba Ramdev , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD