Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

PGGC-11 में योग सत्र और प्रदर्शनी में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

Central Bureau of Communication, CBC Chandigarh, Ministry of Information and Broadcasting, Government of India, NCC Group Headquarters Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 20, 2025, 17:11 IST

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा NCC ग्रुप मुख्यालय, चंडीगढ़ के सहयोग से PG गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 11, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकीकृत संचार एवं जन संपर्क कार्यक्रम (ICOP) का हिस्सा था।

प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री नवीन रत्तू, एस.डी.एम. (सेंट्रल), यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. जे.के. सहगल, प्राचार्य, पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 और प्रो. राजेश दहिया, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहे।इस आयोजन में  केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक श्री दीप जॉय मम्पिली, भारतीय सूचना सेवा तथा  सहायक निदेशक श्रीमती शीनम जैन भारतीय सूचना सेवा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदर्शनी में 100-दिवसीय योग जागरूकता अभियान  के अंतर्गत आयोजित 10 सिग्नेचर इवेंट्स  की झलक को चित्र / पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में यह भी दिखाया गया है कि, किस प्रकार योगासनों का अभ्यास साइनस, चिंता, और अल्कोहल की लत से मुक्ति जैसी बीमारियों के प्रबंधन में सहायक है।प्रदर्शनी के साथ-साथ एक सामूहिक योग सत्र  का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन  योग प्रशिक्षिका सुश्री अंकिता ने किया। 

उनके साथ दो योग प्रदर्शक- सुश्री नेहा और सुश्री गुरप्रीत  ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। सुश्री अंकिता द्वारा प्रतिभागियों को  योग संकल्प भी दिलवाया गया।इस योग सत्र में लगभग 450 एनसीसी प्रतिभागियों ने भाग लिया lअपने संबोधन में एस.डी.एम. श्री नवीन रत्तू ने कहा कि सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और समाज में दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो निदेशक श्री दीप जॉय माँपिल्ली  ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद  प्रस्तुत किया और सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपने जीवनशैली में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह आयोजन जनसंचार, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का एक सफल उदाहरण रहा, जो केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय अभियानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है l

 

Tags: Central Bureau of Communication , CBC Chandigarh , Ministry of Information and Broadcasting , Government of India , NCC Group Headquarters Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD