Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कपिल शो में सलमान की चुटकी, 'आमिर रुकने वाले नहीं, शादी भी परफेक्ट चाहिए'

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:54 IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' के प्रीमियर पर बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी बातों से मजाकिया माहौल बना दिया। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया गया। इसके साथ ही पहले एपिसोड की एक झलक भी दिखाई गई, जिसमें सलमान खान नजर आए।

इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने लिखा, ''सिकंदर के स्टाइल के साथ कपिल की टाइमिंग यानी ब्लॉकबस्टर। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' वापस आ गया है, हर फनीवार हमारा बढ़ेगा परिवार। पहला एपिसोड 21 जून से, शाम 8 बजे, हर शनिवार सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।''मजेदार बातचीत के दौरान, होस्ट और कमीडियन कपिल शर्मा के साथ, सलमान ने हंसते-हंसते बताया कि आमिर की नई रिलेशनशिप का असली कारण क्या है। 

इस बात से न सिर्फ दर्शक बल्कि कपिल भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इस एपिसोड ने नए सीजन की शुरुआत हंसी-मजाक, दोस्ती और खुलकर बात करने के साथ की, जिससे यह शो फिर से मजेदार होने वाला है।वीडियो की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू से होती है, जो कहते हैं, ''आज से हर पल मजेदार होगा। पूरा देश हंसने को तैयार रहेगा।'' इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं, ''द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आपका स्वागत है।'' फिर सलमान खान की एंट्री होती है, जो कहते हैं, ''जो शो पहले हमारे पास हुआ करता था, उसे नेटफ्लिक्स वालों ने ले लिया और मुझे पहला गेस्ट बना दिया। कमाल की ताकत है।'' 

इस दौरान कृष्णा अभिषेक अपने सपना के किरदार में नजर आते हैं और सलमान से कहते हैं, ''टाइगर अभी भी जिंदा है।'' इस पर सलमान जवाब देते हैं, ''हां जिंदा है, लेकिन तुम्हारे लिए नहीं है।''आमिर खान के बारे में बात करते हुए कपिल, सलमान से कहते हैं, ''आमिर भाई ने अभी-अभी अपनी गर्लफ्रेंड को फैंस से मिलवाया। वह रुकने वाले नहीं हैं, लेकिन आप तो अभी शुरू भी नहीं हुए!'' 

इस पर हंसते हुए सलमान जवाब देते हैं, ''आमिर तो कुछ अलग ही हैं। वो परफेक्शनिस्ट हैं, जब तक शादी को भी परफेक्ट नहीं बना लेते...'' इतना कहने पर ही सभी हंसने लगते हैं।वीडियो के आखिर में सलमान और कपिल एक साथ सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का हिट गाना 'ओ ओ जाने जाना' गाते हुए नजर आते हैं।'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' का पहला एपिसोड 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD