Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रमुख अकाली नेता कांग्रेस में शामिल

आगामी दिनों में कई मामले सामने आएंगे: बघेल

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring, Partap Singh Bajwa, Sukhjinder Singh Randhawa, Rana Kanwarpal Singh, Balbir Singh Sidhu,Bhupesh Bhagel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 19:05 IST

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के तीन प्रमुख नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें सुनाम से राजिंदर दीपा, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी और अनिल ठाकुर शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन्हें पार्टी में शामिल कराया।

इस अवसर पर इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए, बघेल ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए स्वागत योग्य घटना है, क्योंकि पूरे पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का माहौल है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली घटनाओं की छाया अभी से दिखाई देने लगी है। इस श्रृंखला में, आने वाले दिनों में कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे और नेता भी पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने कहा कि यह बात दीवार पर लिखी हुई है कि कांग्रेस सत्ता में वापस आ रही है। उन्होंने बताया कि अन्य पार्टियों के कई नेता उनके संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। जिन नेताओं को जल्द ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, क्योंकि पंजाब में बदलाव की हवा बहने लगी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग मौजूदा आप सरकार से तंग आ चुके हैं और वे कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि तीनों नेताओं ने लोगों की सेवा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। 

उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होंगे व इनके शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को यह एहसास हो गया है कि केवल कांग्रेस ही अच्छा व प्रभावी शासन दे सकती है और पंजाब व पंजाबियों के हितों की रक्षा कर सकती है। 

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में, ब्रह्म मोहिंदरा, राणा केपी सिंह, बलबीर सिद्धू, कैप्टन संदीप संधू, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring , Partap Singh Bajwa , Sukhjinder Singh Randhawa , Rana Kanwarpal Singh , Balbir Singh Sidhu , Bhupesh Bhagel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD