Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में भाजपा और आप दोनों की ओर से संविधान पर दोहरा हमला - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

कहा: आप-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring, Partap Singh Bajwa, Sukhjinder Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 15:44 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो संविधान का दुरुपयोग और उसे कमजोर कर रहे हैं। यहां 'संविधान बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा ने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस का संविधान में कोई विश्वास नहीं है और उन्होंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया है। इसलिए भाजपा संविधान को बदलने पर आतुर है। लेकिन देश की जनता ने उनके इरादों को समझ लिया है और उन्हें 240 सीटों पर समेट दिया है।

वड़िंग ने एक बार फिर से दोहराया कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो देश के संविधान में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि यह देश जाति, धर्म या संप्रदाय से परे सभी का है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस कभी भी भाजपा को संविधान को नुकसान पहुंचाने नहीं देगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आप सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने और राजनीतिक विरोधियों को डराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि आप सरकार के शासन में लोग अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब में हम दोहरी मार झेल रहे हैं, क्योंकि आप सरकार पूरी तरह से केंद्र की भाजपा सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है। पंजाब में कानून का राज नहीं है, जैसा यहां में चल रहा है। डेरा बाबा नानक में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी रैली को संबोधित किया। 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव कैप्टन संदीप संधू, कुलबीर सिंह जीरा आदि मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring , Partap Singh Bajwa , Sukhjinder Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD