Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

मान सरकार द्वारा नशा विरोधी जंग के दौरान सख्त कार्रवाई: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर एक-एक करके चलाया बुलडोजर

पंजाब ने नशा विरोधी कार्रवाई तेज करते हुए लुधियाना में दो नशा तस्करों के घर किए ध्वस्त

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 13:38 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' के दौरान पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी और अवैध कमाई के खिलाफ अपनाई गई जीरो  सहनशीलता नीति के तहत, आज लुधियाना में दो बदनाम नशा तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह ऑपरेशन नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों के नेतृत्व में लुधियाना कलेक्टर पुलिस के सहयोग से चलाया गया।

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह आपरेशन पंजाब सरकार द्वारा नार्को नेटवर्कों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा था, जिसमें अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ उनकी अवैध रूप से प्राप्त संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों संपत्तियों को ध्वस्त करने के साथ, 1 मार्च, 2025 से अब तक नशा तस्करों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गईं 126 संपत्तियां ध्वस्त की गई हैं।

पहले आपरेशन के दौरान, लुधियाना के अमरपुरा, गली नंबर 2 में स्थित बदनाम नशा तस्कर गुरपाल के घर पर बुलडोजर चलाया गया। यह ऑपरेशन पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (डीसीपी) इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडिशनल डीसीपी जॉन-1 समीऱ वर्मा और सीनियर टाउन प्लानर (एटीपी) जॉन-बी कुलजीत सिंह मांगट की अगुवाई में भारी पुलिस तैनाती के तहत चलाया गया।

विवरण साझा करते हुए सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि दोषी गुरपाल, जिसका घर ध्वस्त किया गया है, अपराधी पृच्छभूमि वाला अभियुक्त है और उसके खिलाफ लुधियाना के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में नशीले पदार्थ बेचने के लिए बदनाम उक्त दोषी 2014 से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए निर्णायक युद्ध के चलते अपराधी हिमाचल प्रदेश भाग गया है।

दूसरे आपरेशन के दौरान, लुधियाना के लोहारां गांव के हीरो सुमन नगर में गली नंबर 9 में स्थित महिला नशा तस्कर राजिंदर कौर उर्फ़ रोजी के घर को बुलडोजर के साथ ध्वस्त कर दिया गया है। यह ऑपरेशन सीपी लुधियाना स्वप्न शर्मा, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडिसीपी जोन-2 करणवीर सिंह, नायब तहसीलदार साहनेवाल हरकिरत सिंह और सीनियर टाउन प्लानर (एटीपी) जोन- सी नवनीत सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस तैनाती के तहत चलाया गया।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि कुछ वर्षों पहले इस क्षेत्र में रहने आई दोषी राजिंदर कौर उर्फ़ रोजी ने धीरे-धीरे अपना घर बना लिया था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इस समय जेल में बंद है।

सीपी ने कहा कि दोनों ऑपरेशनों को सभी नियमों और कानूनों का पालन करते हुए अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों ऑपरेशनों को दोनों क्षेत्रों के निवासी के सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न किया गया है।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD