Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

National Institute of Ayurveda, Blood Donation Camp, World Blood Donor Day, World Blood Donor Day 2025, Panchkula, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 18:04 IST

माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ के सहयोग से, 14 जून 2025 (शनिवार) को अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अयुक्त श्री अमनदीप सिंह, कुलपति महोदय प्रोफेसर संजीव शर्मा, डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गन्धर्व, डीएमएस समन्वयक डॉ गौरव गर्ग, प्रोफेसर प्रहलाद रघु, अधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित रहें| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में एवं नागरिकों को इस नेक कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। 

संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने रक्तदान का महत्व समझाते हुए रक्त से जरूरतमन्द रोगियों को मिलने वाले जीवनदान के बारे में बात की।   जिन्होंने नियमित रूप से रक्तदान करने के महत्व पर जोर दिया, खासकर कैंसर के उपचार, सर्जरी या आपात स्थिति का सामना कर रहे रोगियों के लिए।  

होमी भाभा कैंसर अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ हरमनजीत सिंह एवं उनकी टीम ने  रक्त संग्रह प्रक्रिया की। रक्तदाताओ के लिए रिफ्रेशमेंट एवं सर्टिफिकेट की व्यवस्था विश्वास फाउंडेशन से श्री मोहित विश्वास एवं इनकी टीम द्वारा की गयी। इस शिविर में लगभग 46 यूनिट रक्तदान हुआ एवं शिविर का समन्वयक डॉ अंकिता नेगी ने किया।

आयोजक संस्थाएँ सभी नागरिकों, छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस नेक काम में सक्रिय रूप से भाग लेने और योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है। जैसा कि अभियान का संदेश हमें याद दिलाता है - "हर बूँद मायने रखती है। जीवन रक्षक बनें!"

 

Tags: National Institute of Ayurveda , Blood Donation Camp , World Blood Donor Day , World Blood Donor Day 2025 , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD