Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

फ्री नेत्र जांच शिविर में 540 मरीजों की आंखों जांची

नेत्र जांच शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते डाक्टर।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 11 May 2014

Last updated on: May 11, 2014, 00:00 IST

कर्म ही गीता ज्ञान है। सबको रोशनी का र्मा दिखना ही गीता है। उक्त विचार गीता मनीषी महामण्डलेशवर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने सबको रोशनी अभियान के तहत 65वें फ्री नेत्र जांच शिविर में बतौर मुख्यतिथि एस.डी.मार्डन स्कूल में आयोजित नेत्र जांच शिविर में बोलते हुए व्यक्त किये। मनीषी जी महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को उन्नत कर्म व उन्नत व्यवहार का मालिक होना चाहिए सभी उसी से प्रेम करते हैं। जिनका व्यवहार ही खराब हो उसकी हर जगह पर निन्दा होती है। यह 65वां नेत्र जांच शिविर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व लायसं क्लब पानीपत ग्रेटर द्वारा महाराज श्री ज्ञानानंद जी के जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया था। शिविर में 15 संस्थाओं द्वारा महाराज श्रभ् का नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें श्री दिगम्बर जैन सभा, सर्राफा एसोसिएशन सीनियर सिटीजन, दशहरा कमेटी, अग्रवाल संगठन, शिवपुरी, गोवधर्न परिक्रमा मंडल, श्री महाबीर दल, श्री सनातन धर्म सभा, एस.डी. मार्डन स्कूल आदि शामिल हैं। शिविर में बतौर अतिथि वी.डी.जी.14-14 लायन विनय गर्ग रहे व अध्यक्षता श्री योग वेदान्त समिति के प्रधान श्याम लाल गर्ग ने की। यहां पर बोलते हुए श्री गर्ग ने कहा कि सबको रोशनी अभियान के माध्यम से जन-जन तक सुविधा पहुंचाने का प्रयास जारी है।  सबको रोशनी अभियान के संयोजक विकास गोयल ने बताया कि आज के शिविर में 540 मरीजों की आंखों की जांच की गई है जिसमें  90 मरीजों को आप्रेशन के लिय चुना गया है। जिनका आपे्रशन भी क्लब की तरफ से फ्री कराया जायेगा। इसके अलावा सभी मरीजों को दवाईयां भी फ्री बांटी गई। इस अवसर पर सुरेश अरोड़ा, सुरज दूरेजा, विजय सलूजा, सुनील ग्रोवर,  बनिल बंसल, विशाल गुप्ता, वेद गोयल, हरीश बंसल, राकेश बंसल, सोनू गर्ग, संजय बंसल, संजय बत्तरा, देवेन्द्र आहुजा, बृज भूषण गुप्ता, अरविन्द्र, टोनी जैन व राजेश गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD