Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जटेला धाम में 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लिए 31 लाख रुपये, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा व कृष्ण कुमार बेदी ने भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Sharma, Krishan Kumar Bedi, Om Prakash Dhankhar, Mohan Lal Badoli, Jhajjar, Jatela Dham, Swami Nitanand Ji
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

झज्जर , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 13:47 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज झज्जर के गांव माजरा (दुबलधन) स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद जी के 225वें निर्वाण दिवस के अवसर पर 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का शिलान्यास और स्वामी नितानंद आश्रम गौशाला का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व श्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।  

नायब सिंह सैनी ने पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन जटेला धाम श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का अद्भुत त्रिवेणी संगम का साक्षी बना है। स्वामी नितानंद जी का यह धाम आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जटेला धाम की यह पवित्र तपोभूमि संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो समाज सही दिशा में चलता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। संत नितानंद जैसे महान संतों की बदौलत ही मजबूत भारत हमें मिला है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज जी के जीवन मूल्यों को धारण करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के मिशन में निरंतर कार्य कर रहा है।

मानवता की सेवा का मंदिर बनेगा चिकित्सा संस्थान

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह चिकित्सा संस्थान केवल सीमेंट-कंकरीट की इमारत नहीं बल्कि मानवता की सेवा का एक मंदिर है। इस संस्थान के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस संस्थान से झज्जर ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो मंत्र दिया है, हम उस पर चलते हुए एक आत्मनिर्भर और सशक्त हरियाणा का निर्माण कर रहे हैं। सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। सरकार द्वारा गरीबों के उपचार के लिए चिरायु योजना, आयुष्मान भारत योजना, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सुविधा, निरोगी हरियाणा योजना, मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजनाएं सहित अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका आमजन को लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 10,159 करोड़ किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां हेपेटाइटिस -सी व बी की दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान समय में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश में कुल एक करोड़ 33 लाख चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस धाम द्वारा लगभग 82,125 पौधारोपण करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भी पर्यावरण को लेकर बेहद सजग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पहले चरण में हरियाणा में लक्ष्य से अधिक 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 करोड़ 82 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट किया सिंदूर का पौधा

कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में वीरांगनाएं भी पहुंची और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम को प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सिंदूर का पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि झज्जर का यह क्षेत्र वीर सैनिकों का इलाका है। यहां के लोगों में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है और क्षेत्र के सैनिक सरहदों पर तैनात हैं।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक श्री राजेश जून, श्री सुनील सांगवान, श्री उमेद पातुवास, श्री कंवर सिंह यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, महंत राजेंद्र दास, स्वामी सूर्यानंद जी महाराज, स्वामी रामानंद सरस्वती जी महाराज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Sharma , Krishan Kumar Bedi , Om Prakash Dhankhar , Mohan Lal Badoli , Jhajjar , Jatela Dham , Swami Nitanand Ji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD