Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा योग और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन

 National Institute of Ayurveda, Prof Sanjeev Sharma, 11 International Day of Yoga 2025, Panchkula, Haryana, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पचंकूला , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:54 IST

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर "Yoga for One Earth, One Health" थीम को केंद्र में रखते हुए योग और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाना, नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इस क्रम में 9 जून 2025 को "हरित योग" कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी श्री कुलदीप बांगड़ जी ने शिरकत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए योग की भूमिका पर प्रकाश डाला और संस्थान प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गन्धर्व, डी एम एस डॉ. गौरव कुमार गर्ग,प्रोफेसर प्रहलाद रघु, अन्य अधिकारीगण तथा छात्रगण उपस्थित रहे। संस्थान द्वारा 9 जून से 14 जून 2025 तक एक ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी https://form-timer.com/start/b6929c77 लिंक पर जाकर या संबंधित QR कोड स्कैन कर भाग ले सकते हैं। 

प्रथम तीन विजेताओं को 21 जून को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 15 जून 2025 को "स्वस्थ जीवन के लिए योग, चलो साथ चलें" थीम पर आधारित वॉकथॉन का आयोजन प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक यवनिका पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला में किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकते हैं।

मुख्य समारोह 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक मल्टी लेवल पार्किंग के सामने, सेक्टर 5-डी, मनसा देवी परिसर  एम.डी.सी., पंचकूला में आयोजित होगा, जिसमें हजारों प्रतिभागी, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में, प्रशिक्षित योगाचार्यों के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला सभी नागरिकों से अपील करता है कि इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं पर्यावरण-संवेदनशील भारत के निर्माण में योगदान दें।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सेक्टर 05-डी, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड कैंपस, पंचकूला, हरियाणा

 

Tags: National Institute of Ayurveda , Prof Sanjeev Sharma , 11 International Day of Yoga 2025 , Panchkula , Haryana , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD