Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'छोटी बहू' फेम एक्ट्रेस संगीता कपूरे बनीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव

Ramdas Athawale, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 17:22 IST

'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'छोटी बहू' समेत टीवी के कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संगीता कपूरे अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में 'रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया' की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। संगीता कपूरे का कहना है कि वह अपने नए राजनीतिक करियर में समाज की भलाई के लिए काम करना चाहती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पीछे रह गए हैं।

पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को लेकर संगीता कपूरे ने कहा कि वह पिछड़े और जरूरतमंद समुदायों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी। सामाजिक न्याय और सबको साथ लेकर चलने वाले विकास के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगी। संगीता ने रामदास अठावले का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि रामदास अठावले ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह बहुत आभारी हैं।

संगीता ने कहा, "मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मुझे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मैं पूरे समर्पण और सेवा भाव से काम करूंगी। मेरा सपना है एक ऐसा भारत बनाना, जहां हर किसी की आवाज सुनी जाए, हर नागरिक को महत्व मिले और समाज में सबको बराबरी का हक मिले।"

बता दें कि संगीता पिछले 20 सालों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई मशहूर टीवी शोज में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। वह 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'छोटी बहू', 'कुबूल है', 'देवों के देव महादेव', 'सावित्री', 'तेरे लिए', 'परदेस में है मेरा दिल' और 'मिश्री' जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं। टीवी की दुनिया में उनका नाम काफी जाना-पहचाना है।

उनके निजी जीवन की बात करें तो संगीता अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं हैं। कुछ साल पहले खबर सामने आई थी, जिसमें कहा गया कि उन्होंने शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के एक्टर रोमान्च मेहता से सगाई कर ली थी। इस खबर को एक्ट्रेस ने सिरे से नकारा। दरअसल, संगीता और रोमान्च करीब नौ साल रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ बात नहीं बनी और दोनों अलग हो गए। इस पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा, "हम दोनों को पता था कि बात नहीं बन रही है, और काफी समझदारी के साथ हमने एक दूसरे का साथ छोड़ा है। आज हम एक अच्छे दोस्त हैं।"

 

Tags: Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD