Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'भारत की एकता और संयम को वैश्विक समर्थन', शशि थरूर ने विदेश दौरे को बताया सफल

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Shashi Tharoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 14:07 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने हाल ही में संपन्न पांच देशों के विदेश दौरे को लेकर अहम बयान दिया। थरूर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पांचवें ग्रुप का नेतृत्व कर रहे थे, जिसे सरकार द्वारा भेजा गया था, ताकि पहलगाम में हुई घटना और उसके बाद भारत की प्रतिक्रिया को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जा सके। थरूर ने अपने विदेश दौरे को हर दृष्टिकोण से सफल और सार्थक बताया।

शशि थरूर ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन पांच देशों का प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया, वहां सभी जगह उन्हें सकारात्मक और सम्मानजनक स्वागत मिला। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकातें हुईं और हर स्थान पर भारत के रुख को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुना गया। जिन देशों से बातचीत हुई, उनमें से कई ने भारत द्वारा दिखाई गई संयमित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की और कहा कि भारत ने जिस धैर्य के साथ स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की राजनीतिक एकता को दर्शाना और दुनियाभर के नीति निर्माताओं, सांसदों, मीडिया, थिंक टैंक और प्रवासी भारतीयों को भारत की स्थिति से अवगत कराना था, जिसमें वह पूरी तरह से सफल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सभी आवश्यक बिंदुओं को प्रमुखता से रखा और उन्हें हर मंच पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी प्राप्त हुई। उन्होंने आगे कहा कि हम थके हुए जरूर हैं, लेकिन संतुष्ट और खुश हैं कि हमने अपने कार्य को अच्छे ढंग से निभाया।

कोलंबिया में हुई बातचीत का जिक्र करते हुए थरूर ने बताया कि वहां की सरकार ने प्रारंभ में पाकिस्तानी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया था, जो संदर्भ से बाहर था। लेकिन, जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पूरी स्थिति समझाई, तो उन्होंने अपना बयान तुरंत वापस ले लिया और वहां के कार्यवाहक विदेश मंत्री ने मीडिया के समक्ष भारत के रुख का समर्थन किया।

थरूर ने आगे कहा कि अमेरिकी सीनेटर जेडी वांस से हुई बैठक भी बेहद सार्थक रही। उन्होंने कहा कि जेडी वांस ने चीन के राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर के साथ बैठक के बीच में हमें समय दिया और पूरे 20–25 मिनट तक गंभीर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने सभी बिंदु स्पष्ट रूप से रखे और बदले में उन्हें संतोषजनक प्रतिक्रिया भी प्राप्त हुई। यह दौरा न केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद भारत एकजुट होकर वैश्विक मंचों पर अपनी बात प्रभावी रूप से रख सकता है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Shashi Tharoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD