Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पुराने कांग्रेसी नेता सुनील कपूर 'आप' में शामिल

सुनील कपूर पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब के महात्मा गांधी कहे जाने वाले स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sanjeev Arora, Raj Kumar Chabbewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 11:42 IST

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को एक जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पंजाब की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुनील कपूर की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम की पूर्व काउंसलर रह चुकी है। जिसके कारण उनके परिवार का स्थानीय स्तर पर जनता के बीच अभी भी गहरा जुड़ाव है। इनके परिवार का अभी भी लुधियाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव है। इनके कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से 19 जून को होने वाले उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को वोटों के हिसाब से काफी फायदा पहुंचेगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sanjeev Arora , Raj Kumar Chabbewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD