Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

 

सीजीसी लांडरां ने इंटरनेशनल पार्टनरशिप्स की मज़बूत

क्रोएशिया और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज़ के साथ किए एमओयू पर हस्ताक्षर

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 17:11 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां के इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने अपने ग्लोबल अकादमिक नेटवर्क का विस्तार करते हुए दो इंटरनेशनल इंस्टीटूशन्स - यूनिवर्सिटी ऑफ डबरोवनिक, क्रोएशिया और येशिवा यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क सिटी, यूएसए  के साथ समझौता ज्ञापन मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये नई साझेदारियाँ सीजीसी की इस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं कि वह अपने छात्रों और फैकल्टी को ग्लोबल क्षमताओं, डायवर्स लर्निंग एक्सपीरियंस और उन्नत रिसर्च अवसरों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सीजीसी लांडरां ने अब तक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, बेल्जियम और अन्य देशों की ऐऐसीएसबी - मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटीज़ के साथ 60 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनका उद्देश्य सीजीसी छात्रों के करियर की संभावनाओं, शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यक्तिगत विकास को सशक्त बनाना है। यूनिवर्सिटी ऑफ डबरोवनिक, क्रोएशिया के साथ हुए एमओयू से, जो एक प्रमुख सार्वजनिक संस्था है और इनोवेशन और अकादमिक एक्सीलेंस के लिए जानी जाती है, जिस से सीजीसी छात्रों को जॉइंट अकादमिक रिसर्च, आरएंडडी पहल, फैकल्टी एवं स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, अकादमिक मोबिलिटी और स्टडी विजिट्स के लिए सहयोग के अवसर मिलेंगे।

हाल ही में केए171 ईयू प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्रोएशिया की यात्रा के दौरान डॉ. रमणदीप सैनी, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीबीएसए और डीन, इंटरनेशनल अफेयर्स, सीजीसी लांडरां तथा श्री मंदीप सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर, टीपीपी, सीजीसी लांडरां द्वारा औपचारिक रूप से यह एमओयू हस्ताक्षरित और विनिमय किया गया। केए171 ईयू प्रोजेक्ट यूरोपीय युनिवर्सिटीज़ और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बाहर के साझेदार देशों के बीच उच्च शिक्षा एवं छात्रों और स्टाफ की गतिशीलता को प्रोत्साहित करता है और छात्रों और स्टाफ के लिए अध्ययन, इंटर्नशिप, शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियों हेतु आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाता है।   

एक और महत्वपूर्ण शैक्षणिक सहयोग के तहत, सीजीसी लांडरां ने येशिवा यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क सिटी, यूएसए, जो एक प्राइवेट रिसर्च युनिवर्सिटी है। उसके साथ भी एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी सीजीसी के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को एक वैश्विक रूप से एकीकृत शैक्षणिक वातावरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। 

इसके अंतर्गत क्रेडिट ट्रांसफर प्रोग्राम, उच्च शिक्षा के अवसर, फैकल्टी एंड स्टूडेंट एक्सचेंज, जॉइंट रिसर्च पहल, सहयोगी डिग्री कार्यक्रम, इंस्ट्रक्शनल और कल्चरल प्रोग्राम्स और कोआपरेटिव एजुकेशन अवसर प्रदान किए जाएंगे। सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा, " यह  नए एमओयू हमारे उस दृष्टिकोण का प्रतीक हैं, जिसके तहत हम सीजीसी छात्रों को वैश्विक स्तर की परिवर्तनकारी शिक्षा और अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। 

इंटरनेशनल अकादमिक अलायन्स को प्रोत्साहित करके, हम अपने छात्रों और फैकल्टी को मीनिंगफुल रिसर्च में भाग लेने, विभिन्न संस्कृतियों को समझने और अपने शैक्षणिक सफर को और अधिक सफल बनाने का अवसर देते हैं। यह साझेदारियाँ हमारे छात्रों की ग्लोबल रिसोर्स,अकादमिक व करियर के अवसरों तक पहुँच को भी सशक्त बनाती हैं।"

इन स्ट्रेटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप्स के माध्यम से, सीजीसी लांडरां एक ऐसे संस्थान की छवि को लगातार मजबूत कर रहा है जो अकादमिक एक्सीलेंस, इनोवेशन और इंटरनेशनल इंगेजमेंट के प्रति समर्पित है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD