Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

अंतर्कलह और गुटबाजी से तंग आकर कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में लौटे पार्षद सनी मास्टर

'आप' पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने किया स्वागत

Tarunpreet Singh Sond, Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Batala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, Dr Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 11:33 IST

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कुछ दिन पहले आप छोड़कर कांग्रेस में गए वार्ड नंबर- 58 से पार्षद सतनाम सिंह सनी मास्टर शनिवार को कांग्रेस छोड़कर दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे परमवीर सिंह रौनी ने भी पार्टी में घर-वापसी की।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया और विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में सनी मास्टर और रौनी की 

औपचारिक तौर पर पार्टी में दोबारा शामिल कराकर उनकी घर-वापसी कराई। 

पार्टी में वापस आने के बाद सनी मास्टर ने कहा, "कांग्रेस में मेरा मन नहीं लग रहा था। वहां सिर्फ अंतर्कलह और गुटबाजी है। आम लोगों की कोई पूछ नहीं है। वहां जाने के बाद मुझे अपनी ग़लती का एहसास हुआ, फिर मैंने आज वापस आने का फैसला किया। मुझे दोबारा पार्टी में शामिल करने के लिए मैं अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पूरे पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।"कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में आमलोगों के लिए जगह नहीं है। 

आम आदमी पार्टी ही आमलोगों की असली पार्टी है। यह पार्टी आम घरों के लोगों को विधायक और मंत्री बनने का मौका देती है। ऐसा रिवायती पार्टियों में कभी संभव नहीं है।पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पंजाब के आमलोगों और गरीबों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। मान सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा का लाभ ज्यादातर गरीबों को ही मिल रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। वे कुर्सी के लिए रोज आपस में लड़ते रहते हैं। गरीबों का भला सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Batala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , Dr Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD