Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

भगवंत सिंह मान ने समाना पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया

परिवारों को हर हाल में इंसाफ मिलेगा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Samana, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समाना (पटियाला) , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 18:57 IST

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने एक भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 7 बच्चों के पीड़ित माता-पिता को आज इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने जांच में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की। पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में होनहार छात्र हमसे बिछड़ गए। 

उन्होंने इस हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दुखी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मुख्य मंत्री ने दृढ़ता से कहा कि इस दिल दहलाने वाले हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि केस को लटकाने या इंसाफ में रुकावट डालने की कोशिश करने वाले, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें सजा का सामना करना पड़ेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसा करना घृणित अपराध है और दोषियों को सजा मिलने से दूसरों को सबक मिलेगा।  

इस दौरान मुख्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवहन विभागों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 

भगवंत सिंह मान ने इन अपराधों को अक्षम्य बताते हुए कहा कि सरकार किसी को भी आम लोगों की जान को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देगी। हादसे में बिछड़े लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य मंत्री ने मृतक बच्चों की स्मृति में एक पार्क बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक दुखद हादसे के पीड़ित छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। 

इसके अलावा, भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि समाना से पातड़ां तक की मौजूदा सड़क को चार-लेन सड़क के रूप में उन्नत किया जाएगा। मुख्य मंत्री ने कहा कि इस सड़क पर भारी यातायात के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए यहां के बुनियादी ढांचे को उन्नत करना जरूरी हो जाता है। 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाना के सरकारी अस्पताल को उन्नत किया जाएगा और इसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सात नई एम्बुलेंस शामिल की जाएंगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Samana , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD