Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Manish Tewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 17:09 IST

आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता के तहत विदेश दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल अब स्वदेश लौटने लगे हैं। चार देशों की यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है।कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "सभी प्रतिनिधिमंडल जो विदेश दौरे पर गए और वहां उन्होंने अपने समकक्षों से बात की।

उन्होंने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है। पाकिस्तान न केवल दक्षिण एशिया में अस्थिरता को बढ़ावा देता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अशांति का एक प्रमुख स्रोत भी है। हम जितने भी देशों में गए हैं, वहां इस बात को रखने में सफल रहे हैं।"मनीष तिवारी ने चार देशों की यात्रा को सफल बताया। 

उन्होंने कहा, "हमारे प्रतिनिधिमंडल ने कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र की यात्रा की। हमने भारत का नजरिया प्रस्तुत किया कि पाकिस्तान न केवल दक्षिण एशिया में, बल्कि पूरी दुनिया में अस्थिरता और आतंक का केंद्र है। हमारे वार्ताकारों ने इसे बहुत गंभीरता से लिया। पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने और इसे राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करने की भूमिका के पुख्ता सबूत हैं। 

इस यात्रा से राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक गठबंधन बनाने के प्रयास को बड़ा बल मिला है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार इस पहल को आगे बढ़ाएगी, हमारे द्वारा बात किए गए सभी वार्ताकारों से संपर्क करेगी और पाकिस्तान तथा उन सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने का काम करेगी, जो आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करते हैं।"

इसके अलावा, चार देशों की यात्रा पूरी करने के बाद भारत वापस लौटे ‘आप’ के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा, "हमारे समूह ने कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र जैसे महत्वपूर्ण देशों की यात्रा की और हम 11 दिनों की यात्रा के बाद आज ही वापस लौटे हैं। यात्रा के दौरान पांच प्रमुख बिंदु बहुत महत्वपूर्ण थे।"उन्होंने आगे कहा, "हमने यह गलतफहमी भी तोड़ी है कि हमारे पड़ोसी देश आतंकवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 

हमने उन्हें बताया कि भारत में सभी अल्पसंख्यक शांतिपूर्ण हैं। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है और आतंकवाद को धर्म से जोड़ना बहुत बड़ा अन्याय है।"सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा, "कुछ अरब देशों ने फिलिस्तीन पर बात की, हमने उन्हें खुले तौर पर बताया कि फिलिस्तीन पर भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। हम ओस्लो घोषणा और दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करते हैं। हमने उन्हें समझाया कि भारत फिलिस्तीन के मुद्दे से पूरी तरह से सहानुभूति रखता है। हम भी चाहते हैं कि युद्ध जल्द खत्म हो।"

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Manish Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD