Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 17:06 IST

पंजाब के तरनतारन पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने लखना गांव से दो संदिग्धों, सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में दो अत्याधुनिक पीएक्स 5 .30 बोर पिस्तौल और चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलें शामिल हैं, जिनके साथ जिंदा कारतूस भी मिले हैं।तरनतारन पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल था। इस तरह की गतिविधियां राज्य और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे के सभी कनेक्शनों को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक, वे इस मॉड्यूल के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैकवर्ड लिंकेज से तात्पर्य उन स्रोतों से है, जहां से हथियार लाए गए, जबकि फॉरवर्ड लिंकेज उन लोगों या समूहों को इंगित करता है, जिन तक ये हथियार पहुंचाने की योजना थी।पुलिस ने कहा कि हम ऐसे खतरनाक मॉड्यूल को निष्क्रिय करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इससे पहले 1 जून को पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की थी। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीकेआई के ऑपरेटिव जीवन फौजी से जुड़े दो आरोपियों, करजप्रीत सिंह और गुरलाल सिंह उर्फ हरमन, को गिरफ्तार किया था।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की थी, जिसमें उन्होंने इसे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम बताया था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD