Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षा क्रांति पहल के कारण पंजाब के युवा आए दिन लिख रहे सफलता की कहानी : भगवंत सिंह मान

जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 44 विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Harjot Singh Bains, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 12:38 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि शिक्षा क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति पहल ने एक बार फिर राज्य को अग्रणी पंक्ति में स्थापित कर दिया है और पंजाब के युवा आए दिन सफलता का नया अध्याय लिख रहे हैं। सरकारी स्कूलों के जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 44 विद्यार्थियों के सम्मान के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के विद्यार्थियों में सफल होने का एक अद्वितीय जज्बा है। 

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा क्रांति ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विद्यार्थी अब आए दिन सफलता की नई कहानियां लिखकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्रांति का मुख्य उद्देश्य पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने इस बात पर बहुत गर्व और संतुष्टि व्यक्त की कि इस पहल के शानदार परिणाम आ रहे हैं और राज्य के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का सबूत दे रहे हैं। 

भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक सुधारों को लागू करना जारी रखेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर है। 

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनियां पंजाब के युवाओं को भर्ती करने के लिए कतार में लगेंगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह परिवर्तन पंजाब को नवीनता, तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

विद्यार्थियों के दृढ़ इरादे की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत से विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करने के लिए बड़ी मुश्किलों को पार किया है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया, जो कड़ी मेहनत से यह परीक्षा उत्तीर्ण करके युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने थे। 

भगवंत सिंह मान ने पंजाब को मेडिकल शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लाभ पहुंचाने और मेडिकल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करने के लिए पंजाब भर में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि प्रत्येक केंद्र में एक पुस्तकालय, छात्रावास और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करने के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये केंद्र पंजाब के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अग्रणी रैंक हासिल करने के काबिल बनाने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को जमीन से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भगवंत सिंह मान ने उन्हें "पैराशूटर" की बजाय "ग्रासरूटर" बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो लोग जमीन से उठते हैं वे चुनौतियों को जीतने और बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं। 

उन्होंने कहा कि पैराशूटर आसमान से आते हैं लेकिन अंत में जमीन पर गिरते हैं और दूसरी ओर "ग्रासरूटर" जमीन से उठते हैं और आसमान छूते हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की भूमिका की तुलना हवाई अड्डे के रनवे से की और कहा कि जैसे रनवे हवाई जहाजों के लिए एक सुचारू उड़ान की सुविधा देता है और इसी तरह राज्य सरकार हमारे युवाओं को अपने सपने साकार करने के योग्य बना रही है। 

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि युवाओं की इच्छाओं/ख़्वाहिशों को पंख देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और इस मिशन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी उपलब्धियां हासिल करके भी विनम्र रहने की अपील भी की। 

उन्होंने कहा कि हमेशा आत्मविश्वास से भरे और सकारात्मक रहो, लेकिन कभी भी अहंकारी न बनो। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि विनम्रता और कड़ी मेहनत निरंतर सफलता की चाबियां हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन विद्यार्थियों को बधाई दी, जिन्होंने महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने के बावजूद परीक्षा उत्तीर्ण की। 

उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले सरकारी स्कूलों के 260 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जो सरकार की शैक्षणिक पहलों के लगातार सफल परिणामों को उजागर करता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harjot Singh Bains , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD