Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरु ब्रह्मानंद जी के विचारों से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाएं : हरविंद्र कल्याण

विधानसभा स्पीकर ने मुंदड़ी गांव स्थित गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 18:26 IST

हरियाणा विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने हमेशा लोक भलाई के लिए कार्य किए और मानवता को सच्चा रास्ता दिखाया। उन्होंने हमेशा सही मार्ग पर चलने, पर्यावरण संरक्षण, बुराइयों से दूर रहने एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया है। उन्होंने अपना जीवन मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज व राष्ट्रहित में निरंतर अपना योगदान देना चाहिए।

श्री हरविंद्र कल्याण आज कैथल के मुंदड़ी गांव स्थित जगद गुरु  श्री ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्रम में गुरु  ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि हमें गुरु ब्रहानंद जी के विचारों से जुड़ना चाहिए, ताकि हम जीवन में अच्छे कार्य करें।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में पौधा रोपण किया और अपने संदेश में कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पौधों को अपने बच्चे की तरह पालना चाहिए, ताकि वह बड़ा होकर हमें छांव, फल और ऑक्सीजन दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, कचरा पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और हमारे वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे छोटे-छोट प्रयास जैसे कि कचरे का सही ढंग से वर्गीकरण तथा वस्तुओं का पुनः उपयोग एक बड़ा बदलाव ला सकता है। आईए प्लास्टिक प्रदूषण के निराकरण की ओर एक ओर सशक्त कदम बढ़ाएं।

 

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD